Varanasi Flood: गंगा ने पार किया चेतावनी बिंदु, डूबे सभी 84 घाट

धर्मनगरी वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा के विकराल रूप धारण करने से बाढ़ का भारी संकट पैदा हो गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 70.27 मीटर दर्ज किया गया, जिसने 70.26 मीटर के चेतावनी बिंदु (Warning Level) को पार कर लिया है. दोनों नदियां करीब 30 सेंटीमीटर प्रति 12 घंटे की तेज रफ्तार से बढ़ रही हैं. गंगा के उफान से काशी के सभी 84 पक्के घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा है, जबकि प्रसिद्ध ‘सुबहे बनारस’ का मंच और यज्ञशाला पानी में समा गई है.

Follow Us