‘छूना नहीं, ड्रम में पैक कर दूंगी…’, सुहागरात पर दुल्हन की धमकी, दहशत में पति ने बुलाई पुलिस

वाराणसी में सुहागरात पर एक दुल्हन ने पति को छूने से मना किया और "नीले ड्रम में पैक" करने की धमकी दी, जिससे पति ने दहशत में पुलिस को बुलाया. जांच में खुलासा हुआ कि दुल्हन का किसी और से अवैध संबंध है और वह तलाक लेकर प्रेमी के साथ रहना चाहती है. पुलिस ने पति की शिकायत पर मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बनारस में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक की बड़े धूमधाम से शादी हुई. वह दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया. सुहागरात पर बड़े जोश के साथ दुल्हन के पास पहुंचा, लेकिन अचानक से दुल्हन भड़क गई. उसने पति को धमकाते हुए कहा कि छूना नहीं. उसने कहा कि वह किसी और की अमानत है. यदि वह उसे छूने की भी कोशिश करेगा तो वह उसे नीले ड्रम में पैक कर देगी.

अपनी नई नवेली दुल्हन के इस रौद्र रूप को देखकर बेचारे पति के तो तिरपन कांप गए. सारे अरमान बिखरते देख पीड़ित पति ने तुरंत पुलिस को फोन किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के डुमरांव बाग कॉलोनी का है. पीड़ित ने पुलिस में अपनी दुल्हन और उसके मायके वालों के खिलाफ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है.

तलाक का दबाव बना रही दुल्हन

पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी दुल्हन का किसी और के साथ अवैध संबंध है. अब वह तलाक लेकर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. इसके लिए वह लगातार दबाव बना रही है. उसने धमकी देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उसने रास्ता नहीं छोड़ा, तो वह उसका हाल भी मेरठ वाले सौरभ जैसा बना देगी. उसे भी काटकर नीले ड्रम में पैक कर देगी.

पहले दिन से चल रहा झगड़ा

पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 21 जनवरी 2025 को बिहार के कैमूर की रहने वाली युवती के साथ हुई थी. शादी के बाद पहली ही रात उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ. वहीं बाद में मायके जाने के बाद उसने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह किसी और की अमानत है. उसकी भलाई इसी में है कि वह तलाक देकर निकल ले. पीड़ित के मुताबिक मना करने पर आरोपी पत्नी अब उसे धमकाने लगी है.