बनारस की फेमस पहलवान लस्सी वाली दुकान पर चला बुलडोजर
वाराणसी में मंगलवार की देर रात लंका इलाके में रविदास गेट के ठीक सामने करीब पचास दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया. ये सभी दुकानें सत्तर-अस्सी साल पुरानी थी. इसमें पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकान भी शामिल है. काशी में जो भी पर्यटक घूमने के लिए आते थे, वो इन दो दुकानों पर बनारस का ज़ायका लेने जरूर पहुंचते थे. इसमें आम पर्यटकों के साथ साथ सेलिब्रिटी भी शामिल थे, लेकिन 9.5 किमी लम्बे सड़क के चौड़ीकरण के लिए ये विरासत भी हटा दी गई. पहलवान लस्सी के टूटे हुए दुकान के सामने से खत्म हो चुके पचास साल पुराने ज़ायके की इस विरासत का जायज़ा लिया है हमारे संवाददाता अमित सिंह ने.
Follow Us
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

