कफ सिरप माफिया शुभम जायसवाल अब जल्द होगा गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

कोडिन कफ सिरप तस्करी के किंगपिन शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. वाराणसी पुलिस की पहल पर सीबीआई के सहयोग से यह नोटिस जारी हुआ है. दुबई में छिपा शुभम अब जल्द ही गिरफ्तार होगा और उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा.

शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड-कॉर्नर नोटिस जारी Image Credit:

वाराणसी के चर्चित कोडीन कफ सिरप तस्करी के किंगपिन शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. वाराणसी पुलिस की पहल पर सीबीआई के सहयोग से यह नोटिस जारी हुआ है. गृह मंत्रालय ने भी उसकी दुबई में मौजूदगी की पुष्टि की थी. दुबई में छिपा शुभम अब जल्द ही गिरफ्तार होगा और उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा.

कोर्ट ने पहले ही आरोपी शुभम जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर चुका है. वहीं, अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी होना ड्रग माफिया पर बड़ी चोट है. शुभम जायसवाल अब दुनियां में कहीं भी दिखेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अबतक शुभम के पिता समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है.

थाना रोहनिया की पहल पर रेड कार्नर नोटिस जारी

प्रेस नोट के मुताबिक, थाना रोहनिया में दर्ज कोडिन कफ सिरफ तस्करी में शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कराया गया है. 19 नवंबर 2025 को थाना रोहनिया इलाके भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ था, जिसके बाद
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था. साथ ही 12 फरवरी को मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

इसमें कहा गया कि शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल निवासी ए 9/24जे कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर वाराणसी वर्तमान समय में दुबई (UAE) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इन्टरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने करने के लिए आवेदन दिया गया था, जिसके बाद सीबीआई के सहयोग से रेड कार्नर नोटिस प्राप्त कर ली गयी है.

फर्जी फर्मों से नशे के रूप में कफ सिरप को बेचा

रेड कार्नर नोटिस के अनुसार, शुभम जायसवाल को अब दुबई में गिरफ्तार किया जायेगा. इसके बाद उसे भारत प्रत्यर्पण कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. शुभम ने फर्जी फर्मों के जरिए नशे के रूप में कोडीन कफ सिरप को बेचा था. यह कारोबार करीब 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है. इस मामले में शुभम और उसके पिता की 45 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी.

Follow Us