बॉयफ्रेंड ने जबरदस्ती खिलाई थी एबॉर्शन की दवा, ज्यादा ब्लीडिंग होने से हुई थी नर्सिंग छात्रा की मौत
वाराणसी के सारनाथ में ब्वॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों में मिले नर्सिंग की छात्रा के शव मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस का कहना है कि छात्रा 3 महीने की प्रेग्नेंट थी. उसके बॉयफ्रेंड ने उसे जबरदस्ती एबॉर्शन की दवा खिला दी थी. दवा खाने के कुछ देर बाद छात्रा की हालत बिगड़ी और असहनीय दर्द और ब्लीडिंग होने लगी थी. इसके चलते उसकी मौत हो गई.
वाराणसी में GNM सेकेंड ईयर की नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ज्यादा ब्लीडिंग होने से मौत की बात सामने आई है.
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि घटना वाले दिन बीते बुधवार को छात्रा जब खाना लेकर सुबह नौ बजे पहुंची तो दोनों ने प्रेगनेंसी पर आधे घंटे तक बात की. छात्रा तीन महीने की गर्भवती थी. छात्रा शादी करना चाह रही थी इसलिए एबॉर्शन के लिए तैयार नही थी.
एबॉर्शन की दवा खिलाने के पर बिगड़ी तबीयत
छात्रा के इनकार करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने करियर और समाज का वास्ता देकर दबाव बनाया और एबॉर्शन की दवा खिलाई. दवा खाने के कुछ देर बाद छात्रा की हालत बिगड़ी और असहनीय दर्द और ब्लीडिंग होने लगी.आरोपी ने छात्रा को बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई.
7 महीने पहले ही दी थी गर्भपात की दवा
छात्रा की मौत से घबराया समीर अपने घर जौनपुर चला गया.पुलिस को मोहम्मद समीर ने बताया है कि सात महीने पहले भी उसने छात्रा को गर्भपात की दवा दी थी. उस समय सब ठीक हो गया था लेकिन इस बार केस बिगड़ गया. दोनों साल भर से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं. देर रात मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी बॉयफ्रेंड के ख़िलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
ब्वॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली थी छात्रा
बता दें कि छात्रा सारनाथ के एक ब्वॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर गंभीर हालत मिली थी. उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. बिजली ठीक करने आए इलेक्ट्रिशियन की नजर सीढ़ी पर पड़ी छात्रा पर पड़ी.इलेक्ट्रिशियन ने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. पुलिस को सूचना दी गई. आनन-फानन में छात्रा को स्कूल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.