सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड: आरोपी छात्र मंजीत चौहान गिरफ्तार, पुलिस ने 10 घंटे के अंदर दबोचा

यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड के महज 10 घंटे के अंदर आरोपी छात्र मंजीत चौहान को दबोचा है. घटना के बाद से कैंपस में तनाव का माहौल है. छात्र कॉलेज के गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे थे.

आरोपी छात्र मंजीत चौहान गिरफ्तार Image Credit:

वाराणसी के यूपी कॉलेज में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम थी, जिसमें कॉलेज के एक छात्र मंजीत चौहान ने वारदात को अंजाम दिया था. वहीं, घटना के महज 10 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी छात्र मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है.

मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21 साल) गाज़ीपुर का रहने वाला था और कॉलेज के न्यू हॉस्टल में रहता था. वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था. उसका आरोपी मंजीत चौहान से विवाद चल रहा था, जोकि उसकी कॉलेज में आर्ट का स्टूडेंट है. घटना तब हुई जब दोनों के बीच समझौता कराने के लिए कॉलेज में बुलाया गया, इस दौरान आरोपी ने उसपर फारिंग कर दी.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें लगी थी

यूपी कॉलेज के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने दोनों छात्रों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया. प्रिंसिपल के ही सामने दोनों छात्रों में बहस होने लगी और तभी मंजीत चौहान ने सूर्या पर चार राउंड फायर किया. सूर्या को सर में एक गोली और शरीर पर दो गोली लगी. इसके बाद मंजीत चौहान हवा में फायर करते हुए अपने साथी अनुज फायर के साथ बाइक पर फरार हो गया.

कैंपस में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया. कॉलेज में छात्रों ने इसको लकेर विरोध प्रदर्शन शुरू कर जो देखते-देखते तोड़फोड़ और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी में तब्दील हो गई. सूचना मिलते ही शिवपुरी थाना समेत पुलिस कमिश्नर कॉलेज में पहुंचे. छात्रों को समझाकर शांत कराया और मामले में पुलिस की चार टीमें गठित की थी.

डीसीपी प्रमोद कुमार ने गिरफ्तार पर क्या कहा?

डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारी टीमें लगी हुई थी, मंजीत चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक टीम लगी हुई जो गहनता से जांच कर रही है कि किस वजह से क्या कारण से हत्या की गई थी. साथ ही साथ फॉरेंसिक कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम भी एक पैनल के द्वारा कराया जा चुका है. आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रिंसिपल और चीफ प्रॉक्टर पर भी कार्रवाई की मांग

हालांकि, घटना में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के साथ शामिल उसका साथी अनुज फायर अभी भी फरार है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि प्रिंसिपल और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि, मृतक छात्र चिकन पॉक्स से पीड़ित था तो उसे कॉलेज में क्यों बुलाया गया. साथ ही जब दोनों में विवाद था तो एक साथ उन्हें समझौते के लिए क्यों बुलाया?

Follow Us