दालमंडी में चौड़ीकरण तेज, PWD ने कहा- अब हाईकोर्ट में कोई केस लंबित नहीं

वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान तेज हो गया है. अब तक 132 भवनों को गिराया जा चुका है और 30 जून तक पूरे इलाके को खाली कराने का लक्ष्य रखा गया है. पीडब्लूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि इस मामले में अब कोई केस हाईकोर्ट में लंबित नहीं है. वहीं, चौड़ीकरण की जद में आ रही आधा दर्जन मस्जिदों को लेकर प्रशासन और कमेटी के बीच बातचीत अंतिम चरण में है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है.

Follow Us