वाराणसी में गंगा के बीच बीयर पीते हुए युवक का VIDEO वायरल, FIR दर्ज

वाराणसी में गंगा नदी के बीच एक युवक का बीयर पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में बीजेपी शशांक शेखर त्रिपाठी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह मामला सामने आने के बाद लोगों में काफी रोष है और युवक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

वाराणसी में गंगा नदी के बीच बीयर पीते हुए युवक का वीडियो वायरल Image Credit:

वाराणसी में गंगा नदी के बीच बीयर पीते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल मच गया है. यह वीडियो गंगा पार क्षेत्र का बताया जा रहा है. अब इस मामले में भाजपा काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने दश्वामेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

मर्यादा और शालीनता के खिलाफ है ये कृत्य

शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि युवक का यह कृत्य सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ है. इससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने वाली है. मां गंगा सनातन धर्म में पूजनीय हैं. गंगा तट आस्था, पूजा और साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है. पवित्र स्थल पर इस तरह शराब का खुलेआम सेवन और फिर उसका प्रदर्शन करना धार्मिक वातावरण को दूषित करने वाला है.

गंगा नदी के बीच बिरयानी पार्टी करते हुए भी वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. बता दें इससे पहले गंगा नदी के बीच नांव में बैठकर बिरयानी पार्टी करने और गंगा में हड्डी फेंकने पर 14 युवकों को जेल हुई थी. फिलहाल, इस मामले में आरोपियों के जमानत मिल गई है. लेकिन तब भी इस मामले पर खूब बवाल हुआ था.

हाईकोर्ट ने आरोपियों को दी थी जमानत

इस घटना के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने 16 मार्च को वाराणसी के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि 15 मार्च को गंगा नदी में एक नाव पर मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों ने रमजान तोड़ते हुए मांस खाया और अपशिष्ट गंगा नदी में फेंका. शुरुआत में वाराणसी के सत्र न्यायालय ने इस मामले में आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया था. लेकिन बाद में यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा. वहां आरोपित युवकों को जमानत दे दी गई थी

Follow Us