यूपी में नोएडा से लेकर गोरखपुर तक झमाझम बरसेंगे बादल, 100KM/H से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ तेज आंधी तूफान का अलर्ट है. आशंका है कि इस दौरान 100 किलोमीटर तक की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है, जो चिंता की सबब बन सकती है. इस दौरान भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में जानमाल की हानि ना हो, मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से जरूरी अपील की है.

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. हीटवेव की स्थिति से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लेकिन इस बीच इस गर्मी से छुटकारा मिलने का भी संकेत है. प्रदेश में आज 28 और कल 29 मई को बारिश की संभावना है. इस दौरान 70 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है, जो चिंता का सबब बन सकती है. ऐसी स्थिति में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है.

इन जिलों में आंधी-तूफान बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग विभाग ने आंधी-पानी की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. खंभों और पेड़ों के नीचे ना खड़े रहने की सलाह दी है. साथ ही ऐसे में मौसम में घर के अंदर ही रहने की अपील की है. फिलहाल, आईएमडी ने 28 मई को गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, ललितपुर. चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, में आंधी और छिटपुट बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी ने इन जिलों ऑरेंज अलर्ट का किया ऐलान

वहीं, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरेया, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, इटावा, बलरामपुर, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, महामायानगर, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, मेरठ, बागपत, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, कांशीरामनगर, संभल, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मैनपुरी में आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

47.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म शहर

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान 47.4 डिग्री के साथ बांदा एक बार फिर सबसे गर्म शहर रहा. फिर ओरई में 45.8, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री अधिकतम तापमान पाया गया. वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो 21 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले स्थान पर रहा. फिर गोरखपुर में 23.2, हरदोई में 23.5, बाराबंकी में 23.5 और शाहजहांपुर में 24.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Follow Us