यूपी में पड़ेगी पिछली बार से ज्यादा गर्मी, बांदा में 35 तो वाराणसी में 33 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन की स्थिति में हैं. लेकिन पहाड़ों की ओर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आहट है. इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति देखी जा सकती है. इस दौरान गर्मी बढ़ने और तापमान 36 डिग्री के पार जाने की भी आशंका है.

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में पतझड़ का मौसम शुरू हो चुका है. दिन में तेज हवाएं चल रही हैं. दोपहर के वक्त तेज धूप हो रहा है, जिसके चलते गर्मी बढ़ते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि, सुबह शाम के वक्त हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है. फिलहाल, गर्म और सर्द मौसम के चलते अस्पतालों और क्लिनिकों में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक जिस तरह से अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है, वैसा ट्रेंड जारी रहा तो मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में मैक्सिमम टेंपरेचर 36 डिग्री भी पार कर सकता है. आने वाले दिनों में प्रदेश के तकरीबन सभी शहरों में गर्मी असर और अधिक महसूस हो सकता है.

एक नए पश्चिमी विक्षोभ की आहट

प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन की स्थिति में हैं. लेकिन पहाड़ों की ओर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आहट है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है. प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति देखी जा सकती है.

गर्मी का असर बढ़ेगा

आज यानी 05 मार्च को प्रदेश के अधिकांश शहरों में गर्मी का असर बढ़ा हुआ नजर आ सकता है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक जा सकता है. सुबह हल्की ठंड और दिन में तेज धूप देखने को मिलेगा. ऐसें खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को कड़ी धूप से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला बांदा रहा. यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. फिर झांसी 34.7, आगरा में 34, हमीरपुर में 33.2 और वाराणसी में 32.7 डिग्री रहा. वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा. यहां सबसे कम टेंपरेचर 12.5 डिग्री पाया गया. फिर आजमगढ़ में 13.5 और बहराइच में 13.8 डिग्री दर्ज किया गया.