यूपी में आज भी बारिश का सिलसिला जारी, 50 KM/H की रफ्तार से आएगी आंधी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी स्थिति बनने की काफी आशंका है. बिजली गिरने की भी घटनाएं हो सकती हैं.

यूपी में मौसम का हाल Image Credit:

उत्तर प्रदेश में 4 मई से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है. 06 मई यानी बुधवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. इससे हीटवेव की स्थिति से राहत तो जरूर मिली है, लेकिन जानमाल की काफी हानि हुई है. आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मरने की भी खबरें हैं. ओले पड़ने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा पेड़ और बिजली के खंभों के धाराशाय होने से विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई.

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

आईएमडी ने बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, हरदोई, सीतापुर, खीरी, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी स्थिति बनने की काफी आशंका है. बिजली गिरने की भी घटनाएं हो सकती हैं. आईएमडी की माने तो प्रदेश में मौसम की यह स्थिति एक या दो दिन और रह सकती है. प्रदेश में यह स्थिति मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते है.

8 मई के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में 8 मई के बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हीटवेव की स्थिति फिर से लौट सकती है. फिलहाल, लगातार बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक कमी आई है.

ओरई रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के अंदर 37.6 डिग्री के साथ ओरई सबसे गर्म जिला रहा. फिर, बांदा में 36.4, हमीरपुर में 35.2 और झांसी में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले स्थान पर रहा. फिर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में 19.2, वाराणसी में 19.3 और कानपुर में 19.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Follow Us