यूपी में फिर बदल गया मौसम, 45 जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट, 70 km/h की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी

यूपी के तकरीबन 45 जिलों में 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति देखी जा सकती है. इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से बहुत जरूरी ना होने पर घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है. अगर आपआंधी-तूफान के वक्त कहीं बाहर फंस गए हैं तो बिजली के खंभे, पेड़ और निर्माणाधीन इमारत के नीचे शरण ना लें. सुरक्षित जगह की तलाश करें. स्थिति सामान्य होने तक वहीं रुके रहें.

यूपी का मौसम

हीटवेव के बीच यूपी वालों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. 11 जून को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के चलते मौसम कूल-कूल हो गया. पूर्वांचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है.बरेली में बुधवार की रात को आंधी तूफान का कहर देखने को मिला. यहां तकरीबन 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही थीं.

बारिश के साथ-साथ तूफान की भी आशंका

आईएमडी के ताजा पूर्वानूमान के मुताबिक यूपी के तकरीबन 45 जिलों में 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति देखी जा सकती है. इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि, बुंदेलखंड और प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. यहां हीटवेव का कहर जारी रहेगा. लेकिन 12 जून को मौसम में मामूली बदलाव आ सकता है.

20 जून तक मॉनसून देगा दस्तक

13 जून से प्रदेश फिर से भीषण हीटवेव के आगोश में आ जाएगा. लेकिन 20 जून होते-होते इससे राहत मिलनी शुरू हो जाएगी. आईएमडी की मानें तो 20 जून तक प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है. इसके बाद हीटवेव से राहत मिल सकेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गोरखपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुलेनगर, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, संभल, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, श्रावस्ती समेत 45 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की सलाह

प्रदेश में आंधी-तूफान से जान-माल की भी हानि हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से बहुत जरूरी ना होने पर घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है. आप आंधी-तूफान के वक्त कहीं बाहर फंस गए हैं तो बिजली के खंभे, पेड़ और निर्माणाधीन इमारत के नीचे शरण ना लें. ऐसी स्थिति में सुरक्षित जगह की तलाश करें और आंधी-तूफान बंद होने तक वहीं रुके रहें.

Follow Us