यूपी के लिए आफत भरे अगले 2 दिन, जमकर बरसेंगे बादल, आंधी-तूफान का भी अलर्ट
30 और 31 मार्च को प्रदेश के दोनों ही पश्चिमी और उत्तरी संभाग में बारिश होगी. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है. किसानों की फसल के लिए ये बारिश विलेन साबित हो रही है.
उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 27 मार्च से बारिश की स्थिति देखी जा रही है. आज या 29 मार्च को भी यह सिलसिला जारी रह सकता है. 30 और 31 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना बनी रहेंगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीट प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
पश्चिमी यूपी में आज बारिश का अलर्ट
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक 29 मार्च को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनेगी. हालांकि कुछ जगह तेज बारिश की भी स्थिति बन सकती है. वहीं, पूर्वी यूपी में आज मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा. दिन के वक्त अच्छी धूप खिली रहेगी. तापमान में 35 से 36 डिग्री के पास रहेगा.
30 और 31 मार्च को बारिश का दिखेगा कहर
30 और 31 मार्च को प्रदेश के दोनों ही पश्चिमी और उत्तरी संभाग में बारिश होगी. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के चलते आंधी-तूफान की स्थिति आ सकती है. ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं. किसानों की फसल के लिए ये बारिश विलेन साबित हो रही हैं.
अधिकतम तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के दौरान यूपी के अलग अलग जिलों में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. बारिश की वक्त तापमान में कमी आएगी, बीतते ही पारे में इजाफा होगा. हालांकि अप्रैल के पहले सप्ताह से फिर लगातार तापमान बढ़ेगा और लोग गर्मी से बेहाल दिखेंगे.
फिर बांदा रहा सबसे गर्म जिला
उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार 40 डिग्री पहुंच रहा है. 39.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा. फिर, प्रयागराज में 38.6, झांसी में 37.7 और वाराणसी में 37.3 डिग्री अधिकतम तापमान पाया गया. वहीं, न्यूनतम 15.8 डिग्री के साथ नजीबाबाद सबसे गर्म जिला रहा. फिर,बहराइच में 16.8, अयोध्या में 17.5, सुल्तानपुर में 17.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.