यूपी में आंधी-बारिश की दस्तक!, तापमान में आ सकती है 5 डिग्री तक गिरावट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 मार्च को भी मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि, सुबह-सुबह आसमान में हल्का कोहरा जरूर देखा गया है. तेज हवाओं के चलते सिहरन भी महसूस हुई. दिन चढ़ने के साथ अच्छी-खासी धूप खिलने की भी संभावनाएं हैं.

वाराणसी में गंगा नदी के किनारे बारिश के बीच व्यक्ति Image Credit: PTI

उत्तर प्रदेश के तापमान मौसम में बदलाव जारी है. इसके अलावा तापमान में भी उतार-चढ़ाव लगातार देखा जा रहा है. मंगलवार यानी 17 मार्च को मौसम साफ और शुष्क था, लेकिन तेज हवाएं चलने की वजह से पारे में गिरावट देखी गई. कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया था, जो अब अब गिरकर 36 डिग्री के पास पहुंच गया है. 29 से 21 मार्च के बीच इसमें और भी गिरावट हो सकती है.

आज मौसम सामान्य रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 मार्च को भी मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि, सुबह-सुबह आसमान में हल्का कोहरा जरूर देखा गया है. साथ ही तेज हवाओं के चलते हल्की सी सिहरन भी महसूस की गई है. लेकिन दिन चढ़ने के साथ अच्छी-खासी धूप खिलने की भी संभावनाएं हैं. दिन और रात का पारा 35 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, नमी भरी हवाओं के चलते ठंडक महसूस हो सकता है.

प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में ये संभावना जताई थी कि प्रदेश में 19 से 21 मार्च के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारे में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि, 21 मार्च के बाद प्रदेश में फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा. फिर से उमस भरी गर्मी में इजाफा होगा.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट देखी गई हैं. सबसे अधिक 36.6 डिग्री तापमान चुर्क और बांदा में रिकार्ड किया गया है. फिर ओरई में 36.4, फतेहपुर में 36.2 और प्रयागराज में 36 डिग्री पाया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 12.8 डिग्री के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा जिला रहा. फिर, गोरखपुर में 14.9, बहराइच में 15, मेरठ में 15.1 और बरेली में 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.

Follow Us