योगी सरकार का OBC छात्रों को होली का तोहफा, अब 3000 रुपये मिलेगी स्कॉलरशिप

योगी सरकार ने पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का ऐलान किया है. इसके अलावा सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के लिए अभिभावकों की आय सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी गई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो)

योगी सरकार ने पिछड़े वर्ग (OBC) के छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप बढ़ा दी है. पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का ऐलान किया गया है. कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से यूपी में तकरीबन 38 लाख पिछड़े वर्ग के छात्रों तो फायदा मिलेगा.

इस योजना का लाभ लेने के लिए आय सीमा भी बढ़ाई गई

योगी सरकार के इस फैसले के साथ अब ओबीसी छात्रों को भी एससी कैटेगरी के बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी. साथ ही इस योजना का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें, इसके लिए सरकार ने इसकी आय सीमा भी बढ़ाई है. छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के लिए अभिभावकों की आय सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी गई है. ये फैसला पिछले वर्ग के निर्धन परिवारों के लिए राहत भरा है.

750 रुपये बढ़ी पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति

उत्तर प्रदेश में पहले मार्च के महीने में छात्रों को छात्रवृत्ति जी जाती थी. लेकिन अब यह प्रक्रिया 25 सितंबर से ही शुरू हो जाती है. योगी सराकार अब तक 20 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप दे चुकी है. अगली बार से छात्रों पिछड़े वर्ग के छात्रों को 750 रुपये बढ़कर मिलेंगे. सरकार के इस फैसले से पिछड़े वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में बेहद मदद मिलेगी.

दिव्यांगजनों को मिलने वाले पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी

पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के साथ-साथ दिव्यांगजन पेंशन राशि 1000 रुपये महीने से बढ़ाकर 1500 रुपये होने जा रही है. साल 2017 से पहले यह राशि मात्र 300 रुपये थी. अब यह 5 गुना बढ़कर 1500 रुपये हो गई है. इसके लिए पेंशन मद में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की व्यवस्था भी की गई है.