UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 ASP बदले; 12 PAC में बने डिप्टी कमांडर
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ हैं. प्रदेश में कुल 44 एडिशनल एसपी का तबादला किया गया. इनमें 33 डिप्टी एसपी से पदोन्नत हुए थे, और 12 को पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है. लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ भेजा गया, जबकि अभय मिश्रा को नोएडा एएसपी का जिम्मा मिला है.
योगी सरकार ने रविवार को प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. कुल 44 एडिशनल एसपी का तबादला किया है, जिनमें 33 हाल ही में डिप्टी एसपी से पदोन्नत हुए थे. वहीं, इनमें 12 अधिकारियों को पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है. लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ भेजा गया, जबकि अभय मिश्रा को नोएडा ASP का जिम्मा मिला है.
जारी लिस्ट के मुताबिक, IPS अभिषेक तिवारी को मेरठ से तबादला कर मैनपुरी (नगर) का कमान मिला है. स्वतंत्र सिंह को पदोन्नति के बाद नोएडा में ही तैनात किया गया है. IPS अल्का को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा भेजा गया. रामआशीष यादव को ASP कमिश्नरेट लखनऊ, जबकि IPS संतोष कुमार सिंह को ASP (अपराध), इटावा भेजा गया है.
IPS तनु उपाध्याय, असिस्टेंट से डिप्टी कमांडर बनीं
बागपत की ASP और लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ का ASP बनाया गया है. तनु उपाध्याय को कानपुर में 37वीं PAC बटालियन का डिप्टी कमांडर, अब तक वह इसी बटालियन की असिस्टेंट कमांडर थीं. वहीं, चिरंजीव मुखर्जी और हरी राम यादव को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है.
यूपी में 44 ASP के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट




