यूट्यूबर महक और परी ने पड़ोसियों के साथ की मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
यूट्यूबर बहनें महक और परी का अपने पड़ोसियों से मारपीट हो गई है.झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई कहासुनी के चलते शुरू हुई. मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं. फिलहाल दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है.
मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अब दोनों का संभल में अपने पड़ोसियों से विवाद हो गया. खबर आ रही है कि इस विवाद ने हिंसकर रूख अख्तियार कर लिया.दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे भी चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.
बच्चों के बीच झगड़े से भड़का बवाल
यूट्यूबर बहनें महक और परी का अपने पड़ोसियों से मारपीट के चलते गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई कहासुनी के चलते शुरू हुई.
शुरुआती जानकारी के बीच महक और परी की छोटी बहन का पड़ोसी के बच्चे से झगड़ा हो गया. इस दौरान दोनों परिवारों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी के साथ गाली गलौज शुरू हो गई. हालांकि, फिर मामला शांत हो गया था. लेकिन रात 8 बजे मामला भी भड़क उठा.
मामला हो गया था शांत, फिर 8 बजे भड़क उठे दोनों पक्ष
रात 8 बजे दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई.देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. फिर लाठी-डंडे चलने लगे.एक पक्ष ने महक-परी और उनके परिजनों पर घर में घुसकर लाठी डंडे से हमले का आरोप लगाया है. इसमें नूर हसन नाम के शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
वहीं, महक और परी के पिता ने भी खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पड़ोसी पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. महक और परी इससे पहले भी विवादों में रह चुकी थी.
इससे पहले भी विवादों में रह चुकी हैं महक और परी
महक और परी पहले बार सुर्खियों में अपने विवादित कंटेट के चलते आई थीं. इसे बाद दोनों मेहमानों से मारपीट के मामले में भी चर्चा में आई थी. दरअसल फरवरी महीने में यूट्यूबर महक परी के घर शामली जिले से कुछ मेहमान आए हुए थे. जब मेहमान खाना खाने के बाद घर से निकले थे तो उनका मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था.
आरोप है मोहल्ले के लोगों ने मेहमानों के साथ मारपीट कर दी थी. जब शोर सुनकर महक और परी की मां बीच बचाव करने आईं तो मारपीट कर रहे लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता और हाथापाई की. महक और परी ने इस मामले में 6 से 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.