हे राम! शादी में नाचने के लिए आई थी डांसर, दुल्हन के भाई संग हो गई फरार; जयपुर में दिखे दोनों

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी में डांस करने आई डांसर दूल्हे के शादीशुदा भाई संग फरार हो गई. दोनों को अब जयपुर में देखा गया है. युवक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें डांसर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जयपुर के होटल में नजर आई डांसर

अजीब घटनाओं की वजह से उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ लगातार सुर्खियों में है. यहां पहले सास-दामाद कांड हुआ, अब इसी अलीगढ़ में डांसर कांड हो गया है. यह डांसर यहां एक युवती की शादी में डांस करने आई थी और मौका देखकर दुल्हन के भाई संग फरार हो गई. हाल ही में दोनों जयपुर में देखे गए हैं. दुल्हन का भाई भी शादीशुदा था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. अब युवक की पत्नी ने पुलिस में अपने पति और डांसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए हैं. पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ के एक गांव में रहने वाले बिलाल की शादी दो महीने पहले तीन दिसंबर 2025 को हुआ था. इसके बाद बिलाल की बहन की शादी पांच फरवरी को हुई. इस शादी में बिलाल ने आर्केस्ट्रा बुक किया था. इसमें डांस करने के लिए सादाबाद की रहने वाली डांसर आई थी. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान ही इस डांसर का दिल बिलाल पर आ गया. दोनों ने इसी कार्यक्रम में बात की और कार्यक्रम के बाद भागने का प्लान बना लिया. शादी संपन्न होने के बाद डांसर को छोड़ने के बहाने बिलाल घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा.

वीडियो देख दर्ज कराया केस

बिलाल की पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति से विवाद चल रहा था. एक दिन उसने पति बिलाल का फोन चेक किया तो उसमें डांसर का नंबर मिला. वहीं कॉल हिस्ट्री में भी उसके काफी कॉल रिकार्ड मिले. इसी बीच 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें बिलाल उस डांसर के साथ जयपुर के होटल में था. यह वीडियो देखकर बिलाल की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने पुलिस को दिए शिकायत में बिलाल की हत्या का शक जताया है. तर्क दिया है कि इस डांसर के एक प्रेमी की पिछले साल हत्या हो गई थी.

जांच में जुटी पुलिस

युवक की पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपी डांसर पहले ही कई लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके मर्डर करा चुकी है. कहा कि उसने एक वीडियो उसके पति को लेकर भी सामने आई है. पीड़ित पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन इस डांसर की वजह से उसका दांपत्य जीवन खतरे में आ गया है. उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके पति की रक्षा हो सके. पुलिस ने मामले की जांच करने और युवक को जल्द से जल्द बरामद करने का भरोसा दिया है.