जानवर से भी गए गुजरे चित्रकूट के हैवान! कभी खुद किया कुकर्म तो कभी बीवी ने बनाया संबंध, बच्चों की आपबीती
चित्रकूट में हैवान दंपत्ति रामभवन और दुर्गावती की कहानी धीरे धीरे सामने आने लगी है. 34 बच्चों के यौन शोषण का वीडियो डार्कवेब पर बेचने वाले इन हैवानों के शिकार बच्चों की आपबीती दिल दहलाने वाली है. कोर्ट ने इन हैवानों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के हैवान दंपत्ति की कहानी धीरे धीरे निकल कर सामने आ रही है. 34 बच्चों का यौन शोषण करने वाले और इसका वीडियो बनाकर डार्कवेब पर 47 देशों में बेचने वाले हैवानों की कहानी सुनकर कलेजा मुंह को आ जाएगा. यह हैवान जेई रामभवन और उसकी बीवी दुर्गावती पर हैवानियत इस कदर सवार थी कि ये जानवरों से भी बदतर हालात में पहुंच गए थे. यह खुलासा इनके शिकार बच्चों ने पहले अपने परिजनों के सामने और फिर कोर्ट में किया था.
इन बच्चों ने अपने बयान में बताया कि हैवान जेई रामभवन कभी खुद उनके साथ कुकर्म करता और उसकी बीवी दुर्गावती वीडियो बनाती तो कभी खुद दुर्गावती बच्चों के साथ अवैध संबंध बनाती और इसका वीडियो रामभवन बनाता था. फिर यही वीडियो ये लोग डार्कवेब के जरिए 47 देशों के अलावा कई पॉर्न साइटों को बेच देते थे. इन हैवानों ने अपने रिश्तेदारों के बच्चों को भी नहीं छोड़ा. यहां तक कि ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाले 4 सगे भाइयों को इन्होंने अपने जाल में फंसाया और उनके साथ जानवरों से भी बदतर हरकत की.
बच्चों ने बताया डरावना सच
हैवान दंपत्ति के खिलाफ कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जब पीड़ित बच्चों को पेश किया गया, तो इनके बयान सुनकर कोर्ट भी हैरान रह गई. दरअसल, बच्चों का यह बयान नहीं बल्कि एक बेहद डरावना सच था. बच्चों ने कोर्ट को बताया कि उन्हें जाल में फंसाने के लिए दुर्गावती उन्हें अच्छा- अच्छा खाना देती थी. वहीं जेई रामभवन उन्हें पैसे देता था. वहीं कुकर्म का विरोध करने पर दोनों बच्चों को डराते धमकाते थे. बच्चों के बयान के आधार पर कोर्ट ने इन हैवानों के खिलाफ दोष तय किया और इन्हें मृत्यु दंड की सजा दी है.
गेम खिलाने के बहाने फंसाते थे शिकार
पीड़ित बच्चों ने बताया कि दोषी दंपत्ति कभी उन्हें चॉकलेट देने तो कभी लैपटॉप पर गेम खिलाने के बहाने बुलाते थे और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाते थे. इसके बाद आरोपी उन्हें डरा धमका कर कुकर्म करते थे. बच्चों ने बताया कि कई बार जब वह गेम खेलने लग जाते तो जेई रामभवन और उसकी पत्नी निवस्त्र हो जाते और उनके सामने ही संबंध बनाने लगते. इसी दौरान उन्हें बुलाकर अपने साथ अश्लील खेल में शामिल कर लेते थे. सीबीआई की पड़ताल में पता चला कि इन हैवानों ने एक-एक बच्चे के साथ 10 से 12 बार तक कुकर्म किया है.
