लखनऊ: LU छात्र ने की आत्महत्या, सुभाष हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव; बलिया का रहने वाला था
लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने सुभाष हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. छात्रों ने बताया कि वह डिप्रेशन में था. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए हैं.
लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने रविवार को सुभाष हॉस्टल में आत्महत्या कर ली. दोपहर करीब 1 बजे छात्रों ने हॉस्टल के वार्डन को बताया कि उसका कमरा अंदर से बंद है. जब कमरा जबरन खोला गया तो, सब दंग रह गए. अंदर छात्र का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला. इसके बाद हॉस्टल के वार्डन ने तुरंत स्थानिय पुलिस को इसकी सूचना दी.
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का नाम नवीन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पुत्र नागेन्द्र कुमार का था. नवीन, बलिया जिले के ग्राम चक उसरैला तहसील, सिकंदपूर का रहने वाला था. वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फोरेन्सिंक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं.
सुभाष हॉस्टल के कमरा नंबर-52 में रहता था छात्र
हॉस्टल के वार्डन डॉ. महेंद्र अग्निहोत्री ने हसनगंज थाना पुलिस को छात्र द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी. उन्होने बताया कि दोपहर करीब 01.00 बजे छात्रो ने सूचना दी कि नवीन का कमरा अन्दर से बन्द है और दरवाजा खोल नहीं रहा है. तब छात्रो और कर्मचारियों के सामने कमरा खोलकर देखा गया तो नवीन कमरे में फंदा से फांसी लगा लिया था.
मृतक छात्र नवीन कुमार सुभाष हॉस्टल के कमरा नंबर-52 में रहता था. घटना के वक्त छात्र कमरे में अकेला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं पूछताछ में मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया नवीन पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में रहता था.
पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी
प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को आत्महत्या मान मामले की जांच कर रही है. फोरेन्सिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं. पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहास, पोस्मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस मामले में हॉस्टल के अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं आज से ही यूनिवर्सिटी में होली की छुट्टी भी शुरू हो गई है.
