मैथ्स टीचर से एकतरफा दिल लगा बैठा 12वीं का छात्र, मैम ने ठुकराया लव प्रपोजल तो काट दिया होठ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक 12वीं के छात्र ने अपनी मैथ्स टीचर के प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर धारदार हथियार से उनके होंठ काट दिए. छात्र एकतरफा प्यार में अंधा था और पहले भी परेशान कर चुका था. गंभीर हालत में टीचर को आगरा रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है.

एक्शन में पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एकतरफा प्यार में पागल 12वीं के छात्र ने लव प्रपोजल ठुकराए जाने पर अपनी मैथ्स टीचर पर जानलेवा हमला किया. आरोपी ने धारदार हथियार से टीचर के दोनों होठ काट लिए हैं. पीड़ित टीचर को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आगरा के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह वारदात मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र का है. आरोप है कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र ने पहले भी कई बार टीचर के साथ छेड़छाड़ की है. इस संबंध में पीड़िता ने पीटीएम में छात्र की मां से शिकायत की थी. इसके बाद कुछ दिनों तक तो आरोपी शांत रहा, लेकिन उसने दोबारा टीचर के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी. इससे परेशान होकर टीचर ने इस स्कूल की नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह पढ़ाने लगी. लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गया.

प्रोपोजल रिजेक्ट करने पर किया हमला

पीड़िता के मुताबिक आरोपी आए दिन स्कूल से आते जाते उसका पीछा करने लगा और दो दिन पहले मौका देखकर उसका रास्ता रोक लिया. उसने आपत्ति की तो आरोपी ने लव प्रपोजल रख दिया. वहीं जब उसने आरोपी का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया तो गुस्से में आरोपी ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में पीड़िता के दोनों होंठ कटकर शरीर से अलग हो गए. जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ पीड़िता को मैनपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ पीड़िता के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस वारदात में गंभीर रूप से घायल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में आरोपी के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है.

Follow Us