मुजफ्फरनगर का शातिर हनी ट्रैप गैंग, प्रधानी चुनाव के उम्मीदवार थे शिकार; हरिद्वार तक फैला है रैकेट

मुजफ्फरनगर में एक शातिर हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. यह गिरोह खासकर प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारों को निशाना बनाता था. ये महिलाओं का इस्तेमाल कर भोले-भाले प्रत्याशियों को अपने चंगूल फंसाते थे. इनके दवाब में पीड़ित उम्मीदवार चुनाव की रेस से अपना नाम वापस लेने तक पर मजबूर हो जाते थे.

मुजफ्फरनगर हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ Image Credit:

हनी ट्रैप गैंग के मामले तो आपने बहुत से सुने होंगे लेकिन मुजफ्फरनगर का यह शातिर गिरोह इन सबसे से अलग है. यह गिरोह खासकर प्रधानी चुनाव में सक्रिय हो जाते थे. चुनाव में खड़े उम्मीदवार को अपने चुंगल में फसता था और फिर पीड़ित को या तो चुनाव में बैठने का दबाव बनाता था या फिर उससे फर्जी मुकदमे के एवज में मोटी रकम ऐठा करता था.

मुजफ्फरनगर पुलिस ने रविवार को इस शातिर हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. महिला के अलावा, आरोपियों में आफताब, रियासत और साजिद नाम का शामिल है. यो तीनों रथेडी के रहने वाले हैं, जबकि महिला मुजफ्फरनगर के नई मंडी सरवट की रहने वाली है.

गिरफ्तार महिला का सगा भाई रियासत अभी फरार

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक व्यक्ति नई ने मंडी कोतवाली में मामले में लिखित तहरीर दी थी. पुलिस ने तुरंत इस मामले में बीएनएस की धारा 318(4)/231/212/308(7)/3(5) में मुकदमा दर्ज किया. साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की. वहीं आज गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया. जबकि महिला का सगा भाई रियासत अभी वांछित चल रहा है.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह लोग प्रधानी के इलेक्शन में पैसे वाले उम्मीदवार को हनी ट्रेप के जाल में फसाते थे. उसको फंसा करके कभी-कभी अभियोग दर्ज करते थे. फिर मोटे पैसे लेकर समझौता कर लेती थी. दो मामले में आए FIR भी दर्ज की गई. इसमें हरिद्वार का मामला भी संज्ञान में आया है. नई मंडी का मामला भी संज्ञान में आया है.

बाईपास पर स्थित एक होटल में होता था समझौता

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सीओ नई मंडी और एसपी सिटी द्वारा इसमें जांच की गई. इस पूरे गैंग का पर्दाफाश किया गया है. पूछताछ में एक होटल का नाम भी सामने आ रहा है. जो बाईपास पर है जहां पर बैठकर यह समझौता करते थे. उसे होटल के अन्य लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं. पुलिस के द्वारा उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि दो से तीन गांव में ऐसे प्रधान जो चुनाव लड़ रहे थे. उनको षड्यंत्र के तहत या हानि ट्रिप में फंसा करके शिकार बनाया गया है. रियासत नाम का व्यक्ति जो इसमें बैकबोन में है. जो इस तरह से काम करता था. उसको पकड़ने की तलाश जारी है. साथ ही एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 15000 का इनाम भी दिया जा रहा है.