बैलेट, BLO और SIR , यूपी से दिल्ली तक तकरार
इधर उत्तर प्रदेश में SIR पर मची रार, उधर संसद में भी दिखी तीखी तकरार. संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को उठे SIR के मुद्दे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आक्रामक अंदाज में योगी सरकार पर निशाना साधा.अखिलेश यादव ने कहा कि, SIR के बहाने NRC का काम हो रहा है. SIR की बात चली तो यूपी में BLO की परेशानी और मौत का मुद्दा भी उठा, करीब 10 मौतों के आंकड़ों के साथ अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और सरकार दोनों को कठघरे में खड़ा किया.और इसी कड़ी में अपनी सियासी सहयोगी-साथी कांग्रेस की बैलेट पेपर से चुनाव वाली मांग का समर्थन भी किया।
Follow Us
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

