30 ईंटें उखाड़ी, कंबल-मफलर से रस्सी बनाकर 20 फीट ऊंची दीवार फांद भागे दो कैदी, 7 अधिकारी सस्पेंड

अयोध्या जिला जेल से दो कैदियों के रफूचक्कर होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज और शेर अली उर्फ रफीक अली के रूप में हुई है. दोनों हत्या और रेप के मामले में जेल में बंद थे.

अयोध्या जेल फरार मामले में 3 और जेलकर्मी निलंबित Image Credit:

अयोध्या जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने की खबर है. ये दोनों स्पेशल सेल में बंद थे और जेल की दीवार तोड़कर फरार हो गए. इसके लिए उन्होंने जेल के पीछे की दीवार से तकरीबन 30 ईंटें उखाड़ी. फिर कंबल और मफलर से रस्सी बनाया और 20 फीट ऊंची दीवार फांद कर रफूचक्कर हो गए.

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

कैदियों ने जेल की दीवार से ईंट उखाड़ने का काम रात में किया. लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई. कैदियों के रफूचक्कर होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज और शेर अली उर्फ रफीक अली के रूप में हुई है. कैदी गोलू अमेठी का रहने वाला है. वहीं, रफीक सुल्तानपुर का है. दोनों के ऊपर हत्या और रेप के मामले हैं. इसी के चलते दोनों जेल में बंद थे.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात सस्पेंड

अब इस मामले में बड़ी कार्रवाऊ करते हुए डीजी जेल पीसी मीणा ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात लोगों को सस्पेंड कर दिया है. इसमें जेल के वरिष्ठ अधीक्षक यूपी मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, एक हेड वार्डर और तीन वार्डर शामिल हैं. फिलहाल मामले के विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया है.

Follow Us

Latest Stories

‘सारे गुंडे मिट्टी में मिलते जा रहे…’, फिर चर्चा में बरेली के कोतवाल, पहले भी हो चुके हैं लाइन हाजिर

बिछाया मैट, करने लगे योगाभ्यास; बरेली से मौलाना रजवी का बड़ा संदेश; पूछा- इसका धर्म से क्या संबंध?

काशी इस मस्जिद में PAK का क्या इंट्रेस्ट? राष्ट्रपति जरदारी ने लिया नाम, अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश

शादी से पहले मंगेतर से बनाया संबंध, फिर बीमारी के बहाने तोड़ा रिश्ता; थाने पहुंची दुल्हन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेंगे झांसी-जालौन, UPEIDA ने बनाया मास्टर प्लान; दो फेज में होगा काम

दोस्त दोस्त ना रहा… कंबाइन खरीदने के बहाने बुलाया, फिर CBI अफसर बन किया अगवा; ऐसे बची जान