पति की GF ने भेजा बेडरूम का ऐसा वीडियो, देखते ही सन्न रह गई पत्नी… फिर खुला डर्टी गेम का राज

आगरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी का निजी वीडियो बनाया और अपनी गर्लफ्रेंड को भेज दिया. गर्लफ्रेंड ने फिर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़ित महिला की शिकायत पर आगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने पत्नी के साथ संबंध बनाने का वीडियो बनाया और यह वीडियो अपनी गर्लफेंड को भेज दिया. इस वीडियो को देखने के बाद गर्लफ्रेंड ने युवक की बीवी को भेज दिया और इसे वायरल करने की धमकी दे दी. इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दी. इस शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में दिल्ली के गौरव जैन के साथ हुई थी. शुरुआती कुछ दिन तो ससुराल में उसके ठीक बीते, लेकिन तीन महीने बाद उसे पता चला कि उसके पति की गर्लफ्रेंड भी है. इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. तब से वह अपने मायके में रह रही है. पीड़िता के मुताबिक अभी हाल ही में उसके पति की गर्लफ्रेंड ने एक वीडियो भेजकर इसे वायरल करने की धमकी दी है.

क्या है वीडियो में?

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि यह वीडियो शादी के शुरूआती दिनों के हैं. इस वीडियो में वह पति के साथ है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर साजिश के तहत कमरे में कैमरा छिपा दिया था. इस कैमरे में उसके पति के साथ संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड हो गया. यह वीडियो बाद में उसके पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को दे दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस वीडियो की जानकारी उसे अभी हाल ही में हुई. उसने पति की गर्लफ्रेंड को इसे डिलीट करने को कहा तो उसने इसे वायरल करने की धमकी दी है.

इस लिए रची गंदी साजिश

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को उसने शादी से पहले प्री वेडिंग के दौरान ही वीडियो कॉल पर देखा था. उस समय उसने पति से साफ-साफ बात भी की थी. कहा था कि यदि उसे इस लड़की के साथ रहना है तो पहले बता दे, वह हट जाएगी. लेकिन उस समय उसके पति ने कहा था कि इस लड़की से ऐसे संबंध नहीं है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी की नजर उसके शादी में मिलने वाले दहेज पर थी. यही वजह रही कि शादी के तीन महीने बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया.

Follow Us