बच्‍ची को मारकर आटे के कनस्‍तर में छिपाया था शव, अब पुलिस ने कर दिया काम तमाम

आगरा में एक सुनील नाम के आरोपी ने एक 8 साल की बच्ची को मारकर उसका शव आटे के कनस्तर में छिपा दिया था. अब पुलिस ने तकरीबन 4 दिनों बाद उसको एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरोपी सुनील पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था.

आगरा एनकाउंटर Image Credit:

आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह 3 बजे एनकाउंटर में मार गिराया है. बमरौली कटारा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हुआ था. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बमरौली कटारा क्षेत्र में घेराबंदी की. खुद को घिरा देख सुनील ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस के एक उप-निरीक्षक (SI) घायल हुए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई. उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

24 मार्च को लापता हो गई थी बच्ची

ताजगंज के गोबर चौकी निवासी दिनेश कुमार की 7 वर्षीय बेटी प्रज्ञा 24 मार्च की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.करीब 30 घंटे बाद बच्ची का शव घर की पहली ही मंजिल पर किराएदार के कमरे में रखे आटे के ड्रम में मिला.

हत्या कर आटे के कनस्तर में भर दिया था बच्ची का शव

पुलिस जांच के अनुसार के अनुसार 24 मार्च को 29 साल के सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी थी. शव को आटे के कनस्तर में भर दिया था. इसके बाद वहां से रफूचक्कर हो गया था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसपर 25, 000 रुपये का ईनाम भी रखा था.

11 दिन पहले बच्ची के चाचा से हुआ था किराएदार का विवाद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ दिनों पहले बकाया किराए के लिए बच्ची के चाचा ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था और कमरे पर ताला लगा दिया था. हालांकि, उसने किराया तो दे दिया था, लेकिन देख लेने की धमकी दी थी. फिर उसने इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया और एक मासूम की जान ले ली.

बच्ची के मौत के बाद मचा था खूब बवाल

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया था. इस दौरान आक्रोशित भीड़ पथराव भी किया था. साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. डीपीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था.

Follow Us