पहले हंसी-मजाक, फिर करने लगी अश्लील काम; नाबालिग से रेप में चाची अरेस्ट

अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने नाबालिग भतीजे को ढाई साल तक ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित को रेप केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण किया गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है. घटना इगलास थाना क्षेत्र की है.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने हंसी-मजाक कर एक नाबालिग लड़के अपने जाल में फंसाया. फिर उसे घर में बुलाकर संबंध बनाने लगी. लड़का जब विरोध करता तो आरोपी महिला उसे रेप केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी. आरोपी महिला की हरकतों से परेशान होकर लड़के ने अपने घर वालों को बताया. फिर घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.

मामला अलीगढ़ में गलास थाना क्षेत्र का है. आरोपी महिला पीड़ित लड़के के रिश्ते की चाची है. मलखान सिंह जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए आए पीड़ित ने बताया कि यह खेल ढाई साल से चल रहा था. जब भी वह खेत में जाता, पड़ोस में रहने वाली चाची पीछे-पीछे आ जाती थी. पहले तो वह हंसी मजाक करती, फिर छेड़खानी करने लगी. फिर एक दिन उसने अपना नंबर दिया और उसे जबरन एकांत में बुलाकर संबंध बनाया.

ब्लैकमेल करती थी महिला

पीड़ित ने बताया कि चाची ने गलत काम करते हुए तस्वीरें खींच ली थी और इन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रही थी. पीड़ित के मुताबिक वह अक्सर धमकी देती थी कि उसके पास नहीं आया तो वह पुलिस में रिपोर्ट लिखवाकर जेल भिजवा देगी. पीड़ित के मुताबिक कुछ दिनों से तो आरोपी महिला उसे कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बना रही है. ऐसा ना करने पर वह पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रही थी. इससे परेशान होकर पीड़ित ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और वारदात का खुलासा हुआ.

तीन बच्चों की मां है आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है. घर में उसके बच्चों के अलावा सास-ससुर और ननद भी हैं. फिर भी वह हवस की आग में इस कदर अंधी हो गई थी कि मौका देखते हुए नाबालिग को घर में बुला लेती थी. पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी महिला ने एक बार उससे भी कहा था कि वह उसके लड़के के साथ रहेगी. परिजन की शिकायत पर इगलास थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है.

Follow Us