सुहाग की सेज पर ही पत्नी ने सुनाई ऐसी कहानी, सदमे में आ गया पति; कर लिया सुसाइड
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दर्दनाक घटना हुई है. शादी की पहली रात ही पत्नी ने अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा कर दिया, जिससे पति गहरे सदमे में चला गया. इसके बाद पत्नी ने लगातार परेशान किया और अलग होने के लिए 28 लाख रुपये की मांग की. इन सब बातों से अवसादग्रस्त होकर पति ने आत्महत्या कर ली. यह मामला वैवाहिक संबंधों में बढ़ते तनाव और मानसिक पीड़ा को दर्शाता है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक की बड़े धूमधाम से शादी हुई. दुल्हन को घर लाया और बड़े अरमान के साथ सुहागरात मनाने की तैयारी में जुट गया. फिर शाम ढली और वह पत्नी के पास सुहाग की सेज पर पहुंचा ही था कि पत्नी ने अपने लव अफेयर की कहानी सुना दी. यह कहानी सुनकर बेचारा पति सदमे में आ गया. फिर साढ़े तीन महीने तक इनके वैवाहिक संबंधों में इस कदर कड़वाहट भर गया कि युवक ने सुसाइड कर लिया है.
मामला बागपत शहर की आदर्श कॉलोनी का है. यहां रहने वाले राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है. बताया कि उसका छोटा भाई दीपक दिल्ली के शकूरपुर में रहकर गार्ड की नौकरी करता था. चार महीने पहले ही उसकी शादी नंगला जाफराबाद थाना सिंघावली अहीर की रहने वाली युवती गुड्डी पुत्री सुंदर के साथ हुई थी. आरोप है कि गुड्डी के किसी युवक के साथ पहले से प्रेम संबंध थे और इसकी इचछा के खिलाफ उसके घर वालों ने शादी दीपक से करा दी.
पहले दिन से परेशान कर रही थी पत्नी
राहुल ने बताया कि शादी के बाद गुड्डी ससुराल तो आ गई, लेकिन पहले ही दिन से दीपक को परेशान करने लगी थी. यही नहीं, करीब एक माह पहले अपने पिता को बुलाकर मायके चली गई. वहां उसने दीपक समेत अन्य परिजनों के खिलाफ पुलिस में फर्जी शिकायत दे दी. बड़ी मुश्किल से समझौता हुआ, लेकिन उसने दोबारा शिकायत देकर 28 लाख रुपयों की डिमांड करने लगी. इससे परेशान होकर उसके भाई ने सुसाइड कर लिया.
ऐसे बिगड़ा मामला
राहुल ने बताया कि 22 जून को एसपी कार्यालय परिसर में गुड्डी अपने परिजनों के साथ पहुंची थी. जहां उसके भाई दीपक को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. इस दौरान एक बार फिर समझौता हुआ और वह जेवर लेकर चली गई. इस समझौते में गुड्डी ने 2.5 लाख रुपये नकद देने के लिए इकरार भी करा लिया था. इससे उसका भाई दीपक अवसाद में चला गया. फिर मंगलवार को उसने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली.
यहां से शुरू हुआ विवाद
राहुल के मुताबिक सुहागरात के दिन ही गुड्डी ने दीपक को दूर रहने को कहा. बताया कि वह किसी और की अमानत है. उसने अपने प्रेम संबंधों की कहानी भी बताई. इससे दीपक परेशान हो गया. इस परेशानी मेंनौकरी छोड़कर घर आ गया. दीपक ने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की, बावजूद इसके, एक दिन उसने गुड्डी को वाट्सऐप पर किसी युवक से आपत्तिजनक बातें करते पकड़ लिया. इसके बाद दोनों में कहासुनी भी हुई और विवाद गहरा गया.