11 साल पहले ACMO का निधन, अब खुला सरकारी आवास तो उड़ गए लोगों के होश… पड़े थे 22.48 लाख के पुराने नोट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में 11 साल पहले निधन हुए एसीएमओ बीएन तिवारी के सरकारी आवास से 22.48 लाख रुपये के पुराने नोट मिले हैं. यह राशि उनके बिस्तर के नीचे पाई गई है. उनके निधन के बाद से बंद पड़े आवास की सफाई के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अब सीएमओ ने यह पूरी रकम कब्जे में लेकर ट्रेजरी में जमा करा दिया है.

एसीएमओ के घर से बरामद नगदी Image Credit:

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में तैनात रहे एसीएमओ बीएन तिवारी के सरकारी आवास में से 22.48 लाख के पुराने नोट मिले हैं. करीब 10 साल पहले इसी कमरे में उनका शव मिला था. वो यहां अकेले ही रहते थे. उनके निधन के बाद से यह सरकारी आवास बंद था. उनके इस बंद कमरे से इतनी बड़ी रकम बरामद होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल सीएमओ ने यह पूरी रकम कब्जे में लेकर ट्रेजरी में जमा करा दिया है. इस मामले में अभी तक कोई अन्य कार्रवाई नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी 2014 की सुबह पुलिस को खबर मिली थी कि एसीएमओ बीएन तिवारी के घर से कोई हलचल नहीं मिल रही है. इस सूचना पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा खोलकर देखा तो बिस्तर पर डॉ. बीएन तिवारी का शव पड़ा था. उस समय पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और फिर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं उनके आवास को सील कर दिया गया था.

10 साल बाद खुला सरकारी आवास

चूंकि रखरखाव के अभाव में यह आवास काफी जर्जर हो चुका था. इसलिए सीएमओ ने डीएम की अनुमति से 10 साल बाद अब इस आवास का ताला तुड़वाया और साफ सफाई कराने की कोशिश की. इस दौरान उनके बिस्तर से 22.48 लाख के पुराने नोट मिले. यह देखकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और मजदूरों के होश ही उड़ गए. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस और डीएम को दी गई. इसके बाद सीएमओ ने पूरी रकम को कब्जे में लेकर ट्रेजरी में जमा करा दिया है.

मीरानपुर सीएचसी में रहते थे एसीएमओ

सीएमओ संजय कुमार शैवाल के मुताबिक 11 साल पहले तक एसीएमओ बीएन तिवारी मीरानपुर सीएचसी स्थित सरकारी आवास में रहते थे. किसी अन्य जिले से 28 अगस्त 2007 को उनका स्थांनांतरण अंबेडकरनगर के लिए हुआ था. वह सात सात साल तक जिले में रहे और इस दौरान वह इसी आवास में अकेले ही रहा करते थे. इसी बीच 29 जनवरी 2014 की सुबह उनके मौत की खबर आई थी. सीएमओ संजय शैवाल के मुताबिक उनके आवास से बरामद हुए ज्यादातर नोट एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों की शक्ल में हैं.

Follow Us

Latest Stories

SSC GD परीक्षा में भारी बवाल, अभ्यर्थियों ने तोड़ डाले कंप्यूटर-एसी और कुर्सियां, प्रयागराज समेत 5 जिलों में रद्द हुआ एग्जाम

‘सरकार अपनी धाक जमाने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही है’, बीजेपी पर जमकर बरसे अखिलेश

नोएडा में पुलिस वाले को लिफ्ट के बहाने लूटने वाले आरोपी का एनकाउंटर, प्रेमिका के परिवार पर हमला करने वाला कातिल भी गिरफ्तार

बचपन में जितेंद्र ने गंवा दिया था पैर, दूसरों को खेलते देख छलकते थे आंसू…आज पावरलिफ्टिंग में नेशनल चैंपियन

सपा विधायक की भीष्म प्रतिज्ञा पूरी, ​11 दिन बाद पहने कुर्ता और चप्पल, बेटे ने धोए पैर, जानें क्या था मामला

कौन बनेगा UP पुलिस का बॉस? इन तीन IPS अफसरों के नाम की चर्चा, 4 साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी