SDM पर कार्रवाई करो, पेट्रोल और माचिस लेकर टॉवर पर क्यों चढ़ा शख्स?

अयोध्या में चंद्रशेखर यादव नाम के शख्स ने सोहावल एसडीएम अभिषेक सिंह पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए. शख्स का आरोप है कि सरकारी विभाग की ढीली कार्रवाई से आहत होकर, उसने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पेट्रोल और माचिस लेकर प्रदर्शन किया. शख्स ने एसडीएम पर एक कर्मचारी की मौत में भूमिका होने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की.

टावर पर चढ़ा शख्स Image Credit:

राजस्व विभाग की ढीली कर्रवाई को लेकर आहत चंद्र शेखर यादव नाम का एक शख्स आज सुबह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा. वो अपने साथ एक बैग में पेट्रोल और माचिस लेकर टॉवर के ऊपर चढ़ गया. देखते ही देखते कुछ समय में मोबाईल टॉवर के नीचे कलेक्ट्रेट परिसर के सारे कर्मचारी और अधिकारी जमा हो गए. टॉवर के ऊपर से चंद्रशेखर एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि यह वही एसडीएम है जो इससे पहले सोहावल में तैनात थे. अपनी तैनाती के दौरान इनपर अपने अधीनस्थ कर्मचारी का मंगलवार के दिन बाल मुड़वाने के आरोप लगा था.

इसके बादकर्मचारी के परिवार के लोगो ने गंभीर आरोप लगाया था कि अभिषेक सिंह के टॉर्चर से कर्मचारी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह बहुत डिस्टर्ब था और सोहावल से घर आते वक्त मोटरसाइकिल से उसकी सड़क हादसे की वजह से मौत हो गई थी. उसके घरवालों ने मृतक के शव को जिला अस्पताल के सामने रखकर कई घंटे तक अभिषेक सिंह को सोहावल से हटाने और उनके ऊपर विधि कार्रवाई करने की मांग की थी. इसके बाद मौके पर डीएम में अभिषेक सिंह का ट्रांसफर दूसरे तहसील क्षेत्र में कर दिया था. हालांकि, कुछ महीनों बाद ही अभिषेक सिंह ने वापस सुहावल तहसील में तैनाती करा ली.

कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप

अभिषेक सिंह पर पहले भी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार का कई आरोप लगा है लेकिन, अभिषेक सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस वजह से आज ये घटना फिर सामने आई है. चंद्रशेखर यादव नाम का शख्स अयोध्या जिले में ही pwd विभाग में क्लर्क की पोस्ट पर काम कर रहा था. तो जमीन की पैमाइश को लेकर अभिषेक सिंह पर चंद्रशेखर यादव ने निष्पक्षता न करने का आरोप लगाया है.

युवक सुबह 8:30 से मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है वह अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल माचिस लेकर 90 फुट टॉवर के ऊपर चढ़ गया है और वहीं से ही वह अभिषेक सिंह पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई. मौके पर सैकड़ों की तादात में अधिवक्ता और आम लोग इकट्ठा हुए. फायर ब्रिगेड की टीम किसी अनहोनी से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी किया हुआ है. पुलिस प्रशासन और जिले के आला अधिकारी युवक चद्रशेखर से बात करने और उसे टॉवर से नीचे उतरने के लिए बार-बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन, युवक जब तक कार्रवाई न हो जाए तब तक टॉवर से नीचे ना उतरने की बात कहने पर अड़ा हुआ है.

Follow Us