बार-बार प्रेमी के पास चली जाती थी दो बच्चों की मां… फिर थाने में ही पति ने लिया बड़ा फैसला
बागपत में दो बच्चों की मां 3 बार अपने पति को छोड़ प्रेमी के घर भाग चुकी है. हर बार उसे समझाकर वापस भेज दिया जाता था. अब चौथी बार भी भागकर वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. ऐसे में पति ने पुलिस के सामने बड़ा फैसला करते हुए पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी दे दी.
बागपत में दो बच्चों की मां ने अपने पति के सामने ही फेसबुक वाले बॉयफ्रेंड के सामने जीवन बिताने की जिद ठान ली. पति ने उसे काफी समझाया, लेकिन महिला अपने इरादों से टस-मस नहीं हुई. आखिरकार हार मानकर पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की मंजूरी दे दी. महिला और उसके प्रेमी ने फिर मंंदिर जाकर शादी कर ली.
फेसबुक के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी महिला
पीनना गांव की एक युवती सोनी की शादी तीन साल पहले सहारनपुर के जट गांव निवासी पीरू से हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि साल पहले फेसबुक के माध्यम से सोनी की दोस्ती बागपत के टटीरी का रहने वाला हरीश से हुई. दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही है. इस बीच दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए.
पहले भी 3 बार बॉयफ्रेंड घर जा चुकी थी महिला
युवती इससे पहले भी अपने प्रेमी के घर 3 बार जा चुकी है. लेकिन हर बार उसे समझाकर वापस भेज दिया जाता था. महिला एक बार फिर ट्रेन से बागपत पहुंची और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. सूचना मिलने पर उसके पति और मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए. विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस सभी को कोतवाली लेकर आई.
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की दी मंजूरी
कोतवाली में घंटों चली बातचीत के बावजूद महिला अपने फैसले पर अडिग रही. आखिरकार हार मानकर पति ने सार्वजनिक रूप से पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी दे दी.फिर दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने का लिखित बयान पुलिस को सौंपा. शाम को कस्बे के एक मंदिर में दोनों ने विधिवत विवाह कर लिया. पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं.