14 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया तब खुला राज, मौलाना करता था गंदा काम
हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से रेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पड़ोसी मौलाना इस्लाम ने लड़की का शोषण किया, जिसके कारण नाबालिग ने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया. लड़की को अपनी प्रेग्नेंसी का पता नहीं था. डॉक्टर ने जांच में गर्भावस्था बताई तो परिजन हैरान रह गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर मौलाना इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 14 वर्षीय नाबालिग से रेप करने वाले पड़ोसी मौलाना को पिलखुवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नाबालिग लड़की ने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया है. इस मामले मे परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग लड़की को पता नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है. जब डॉक्टर ने यह बात परिजनों को बताई तो सब चौंक गए और लड़की को हॉस्पिटल से घर ले आए.
जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को जब पेट में अचानक तेज दर्द उठा तो परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की प्रेग्नेंट है. परिवार वाले लड़की को वापस घर ले आए और लड़की से पूछताछ की. कुछ ही समय बाद उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया. परिजनों के मुताबिक, आरोपी मौलाना इस्लाम पड़ोस में ही रहता है और वह बच्ची को डराता धमकाता था.
14 फरवरी को बेटी का जन्म
परिजनों का कहना है कि आरोपी ने लड़की के साथ गलत काम किया था, जिससे बच्ची गर्भवती हो गई, लेकिन बच्ची को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं हुई और न ही उसने परिवार में किसी को कुछ बताया. उनकी 14 साल की बेटी को 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे पेट में अचानक तेज दर्द उठा. बेटी को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने लड़की को प्रेग्नेंट बताया है. परिवार वाले बेटी को घर ले आए. उसी दिन नाबालिग बच्ची ने घर पर ही एक बेटी को जन्म दिया.
ससुराल में रहकर मजदूरी करता है पिता
इसकी शिकायत कोतवाली पिलखुवा में की गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता के पिता मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले हैं. वह पिछले कई सालों से अपनी ससुराल पिलखुवा के गांव में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि मौलाना इस्लाम उसके साथ गंदा काम करता था.
लड़की और उसकी बेटी को वनस्टाप सेंटर भेजा गया
पीड़िता के मुताबिक, वह घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करता था… उसे डराता-धमकाता था, जिसके चलते वह परिवार वालों को यह बात नहीं बता पाई थी. इस मामले में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने बताया कि लड़की और उसकी बच्ची को वनस्टाप सेंटर भिजवाया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं. लड़की के पिता की शिकायत पर 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है और लड़की का मेडिकल भी कराया गया है.
(रिपोर्ट- पुनीत शर्मा)
