जेल में 11 दिन बीताने के बाद गांव लौटे राजपाल ने जमा दिया रंग, भतीजी की संगीत में किया डांस
राजपाल दो दिन पहले चेक बाउंस मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. आज यानी 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है. ऐसे में भतीजी की संगीत से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 11 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहे. अब अपनी भतीजी की शादी के लिए जमानत पर रिहा होकर शाहजहांपुर के कुंडरा स्थित अपने घर पहुंचे. यहां से एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी भतीजी के संगीत समारोह में महिलाओं संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
राजपाल दो दिन पहले तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. 19 फरवरी यानी गुरुवार को उनकी भतीजी की शादी है. ऐसे में वह भतीजी के संगीत में रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में राजपाल के साथ महिलाएं और बच्चे भी घेरा बनाकर डांस करते नजर आ रहे हैं. राजपाल के रिहा होने की खुशी में पूरे गांव में जश्न का माहौल है.
राजपाल को इसलिए हुई जेल
बता दें कि साल 2010 में अता-पता-लापता फिल्म बनाने के लिए राजपाल यादव ने मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था. रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. इसकी वजह से राजपाल यादव को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था. इसी मामले में चेक बाउंस, ब्याज और जुर्माने को मिलाकर कर्ज की रकम 9 करोड़ हो गई.
राजपाल समय रहते कर्ज नहीं लौटा सके. उनके दिए चेक भी बाउंस हो गए. इसके बाद मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया था. साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी. फिर राजपाल ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी. भुगतान और समझौते के भरोसे पर उन्हें राहत भी कई बार मिली, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका पाए.
कोर्ट ने राज्यपाल को सरेंडर करने को कहा था
ऐसे में फरवर में कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को पूर्व में दी गई रियायतों और समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने राजपाल को सरेंडर करने को कहा. आखिरकार 5 फरवरी 2025 को उन्होंने तिहाड़ जेल पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. इस दौरान राजपाल की मदद के लिए सिने जगत से कई सितारे भी आगे आए.
