शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अगर CM योगी ने 10 मार्च तक नहीं लिया फैसला तो…
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हिन्दू समाज से आवाहन किया है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च तक गौ को राज्य माता का दर्जा नहीं दिया और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया तो 11 मार्च को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में वो लखनऊ पहुंचे और सीएम योगी को […]
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हिन्दू समाज से आवाहन किया है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च तक गौ को राज्य माता का दर्जा नहीं दिया और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया तो 11 मार्च को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में वो लखनऊ पहुंचे और सीएम योगी को हिन्दू समाज से बाहर करने का समर्थन करें. वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर कई गंभीर आरोप लगाए.
विद्या मठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सीएम योगी को 10 मार्च तक निर्णय लेना है.डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा बटुकों का सम्मान करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उनकी सराहना की, लेकिन साथ ही कहा कि प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम किसी पॉवर में हैं ही नहीं… क्योंकि गृह विभाग यानि कि पुलिस तो सीएम योगी के पास है…. तो जब इनके हाथ में कुछ है नहीं तो ये कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए दिल को बहलाने के लिए दोनों बयान दे रहे हैं.
‘गौरक्षा पर सीएम योगी से बेहतर ममता’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘पशु गणना 2019 से 2024 की ये रिपोर्ट बताती है कि पश्चिम बंगाल में इस अवधि में गाय की संख्या 15% से ज़्यादा बढ़ी है जबकि इसी अवधि में यूपी में चार प्रतिशत से ज़्यादा गाएं कम हुई हैं. तो ये तो कहना ही पड़ेगा कि गौ रक्षा पर पश्चिम बंगाल में यूपी से बेहतर काम हुआ है.’ शंकराचार्य ने कहा कि बीजेपी के कई नेता गौ रक्षा के मुद्दे पर पार्टी लाइन से हटकर उनका समर्थन कर रहे हैं.
एक बार फिर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘आने वाली सरकार गौ रक्षकों के वोट से ही बनेगी.’ वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने के बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इसका निर्णय गृहस्थ पर छोड़ देना चाहिए.
