‘अरेस्ट’ हुआ नरभक्षी! बहराइच में घर से युवक को उठाकर खा गया था आधा शरीर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में खौफ का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने आखिरकार दबोच लिया है. इस तेंदुए ने कतर्नियाघाट में एक युवक पर हमला कर उसे मार डाला था, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत थी. वन विभाग की टीम ने विशेष घेराबंदी कर इसे पिंजरे में कैद किया. अब मेडिकल जांच के बाद तय होगा कि इसे कहां छोड़ा जाए, वहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

पकड़ा गया नरभक्षी तेंदुआ

उत्तर प्रदेश के बहराइच में खौफ का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने दबोच लिया है. मंगलवार-बुधवार की रात वन विभाग की टीम ने मजबूत घेराबंदी की और फिर इसे आदमखोर को पिंजरे में कैद कर लिया. इस तेंदुए के पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है. डीएफओ अपूर्व दीक्षित के मुताबिक इस आदमखोर तेंदुए ने कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग महबूबनगर निवासी 28 वर्षीय युवक राम सिंह पर हमला किया था.

घटना के वक्त वह अपने घर में सो रहे थे. इतने में दुम दबाकर आए तेंदुए ने अचानक से उनका गला पकड़ा और घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया, जहां बड़े इत्मीनान से बैठकर आधा शव खा गया थ. अगले दिन लोगों को राम सिंह का अधखाया श मिला था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा थ. हालात को देखते हुए वन विभाग की टीम ने स्पेशल कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया और मंगलवार-बुधवार की रात इस तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया.

ऐसे चला ऑपरेशन

डीएफओ के मुताबिक इस घटना के बाद गांव में पैनिक जैसी स्थिति हो गई थी. लोग दहशत में आ गए थे. हालात को देखते हुए वन विभाग की टीम एक्शन में आ गई. आनन फानन में इलाके में जगह जगह पिंजरा लगाकर कांबिंग शुरू की गई. गांव वालों ने हांका लगाने में साथ दिया. आखिरकार मजबूत घेराबंदी में यह तेंदुआ फंस ही गया. तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा काफूर हो गया. लोगों ने वन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया है.

अब क्यों दी जा रही एडवाइजरी

डीएफओ के मुताबिक पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क नर है. पकडद्यकर उसे रेंज कार्यालय लाया गया है. यहां उसका मेडिकल परीक्षण हो रहा है. इसके बाद तय किया जाएगा कि उसे कहां छोड़ा जाए. हालांकि इस तेंदुए को पकड़े जाने के बाद भी उन्होंने ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील की है. कहा कि रात के समय घरों के बाहर, खुले बरामदों या आंगन में सोने से भरसक परहेज करें. उन्होंने कहा कि रात में सोते समय आसपास रोशनी की व्यवस्था जरूर करें. रोशनी से वन्यजीव दूर भागते हैं.

Follow Us