झांसे में लेकर बनाया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल; सनकी आशिक से परेशान लड़की ने लगाई फांसी

बलिया में एक शोहदे से तंग आकर नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि शोहदे ने लड़की को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया, फिर उसके उपर शादी का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी की हरकतों से तंग आकर 15 साल की यह लड़की डिप्रेशन में चली गई और अब उसने सुसाइड कर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शोहदे से तंग आकर नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि शोहदे ने लड़की को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया, फिर उसके उपर शादी का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी की हरकतों से तंग आकर 15 साल की यह लड़की डिप्रेशन में चली गई और अब उसने सुसाइड कर लिया. मामला बलिया के मनियर थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लड़की के परिजनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि लड़की गांव के ही एक युवक से बातचीत करती थी. इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसे झांसे में लिया और वीडियो कॉल पर ही अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वह लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा. मना करने पर आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

परिजनों के मुताबिक इस संबंध में पीड़िता ने 30 जुलाई को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी. इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में तो लिया, लेकिन शाम होते-होते एक युवक को छोड़ दिया. इसी क्रम में आज पुलिस जांच के लिए घर पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया. जैसे ही पुलिस घर से बाहर निकली, नाबालिग ने कमरे में जाकर फांसी पर लटक गई.

जांच में जुटी पुलिस

आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर मनियर पीएचसी पहुंचे, जहां फर्स्ट ट्रीटमेंट के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. मनियर से जिला अस्पताल और यहां से मऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि समय पर कार्रवाई न होने की वजह से बच्ची डिप्रेशन में चली गई. परिजनों का आरोप है कि इस मामले में यदि पुलिस ही सख्त कार्रवाई करती तो शायद उनकी बेटी जिंदा होती. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच हो रही है.

Follow Us