2 बच्चों की मां को हुआ प्रेम रोग, BF संग हो गई फरार; सदमे में एडवोकेट पति ने खा लिया जहर

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई, जिससे एडवोकेट पति गहरे सदमे में आ गए. अपमान और दुख से टूटकर पति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की और एक मार्मिक सुसाइड नोट भी लिखा. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक दो बच्चों की मां को ऐसा प्रेम रंग चढ़ा कि वह पति बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई. जानकारी हुई तो इस महिला के एडवोकेट पति को सदमा लग गया और उन्होंने लाज के मारे जहर खाकर जान देने की कोशिश की. जहर खाने से पहले पीड़ित पति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा. इसमें कहा कि ‘मेरे बेटों को उसे नहीं देना’. हालांकि समय रहते खबर हो जाने से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मामला बरेली में कैंट थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित पति के अलावा अन्य परिजनों का बयान दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी. इस शादी के बाद उसे दो बेटे भी हुए. हालांकि इसी बीच उसकी पत्नी का किसी युवक से प्रेम संबंध हो गया. पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि जानकारी होने पर उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया भी, लेकिन रोक-टोक होते देखकर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई.

खबर मिलते टूट गया पति का दिल

पीड़ित पति के मुताबिक पहले तो उन्हें लगा कि उनकी पत्नी अपने मायके गई है, लेकिन जब उन्होंने फोन किया तो मायके वालों को कोई खबर ही नहीं थी. ऐसे में उसकी तलाश शुरू हुई. इस दौरान पता चला कि महिला का प्रेमी भी लापता है. यह जानने के बाद पीड़ित का दिल टूट गया और उसने सदमे में जहर खा लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पीड़ित की हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया है.

सुसाइड नोट में बताया दर्द

पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के भागने की खबर सुनने के बाद निराशा में जहर खाने का फैसला किया. लेकिन इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा. यह सुसाइड नोट अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जेब से बरामद किया है. इसमें पीड़ित ने लिखा है कि इस हालत में वह जी नहीं सकता. कहा कि जिसने उसे और उसके बच्चों को धोखा दिया है, उसकी वह अपने जीवन में अब कल्पना भी नहीं कर सकती. उसने अपने परिजनों से आग्रह किया है कि उसके बेटों को उसके पास मत जाने देना. इस नोट को पढ़कर उसके परिवार के लोग भी फूट-फूटकर रो पड़े.

Follow Us