बरेली में किसान की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में खेत में सोते समय बरसाईं गोलियां

बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह खेत पर झोपड़ी में सो रहे थे जब हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं. एसपी साउथ ने बताया कि ल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

पुरानी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह खेत पर झोपड़ी में सो रहे थे जब हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. हमलावरों ने निशाना बनाते हुए किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. जब तक आसपास के लोग पहुंचते, आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर हंस गांव की है और मृतक किसान की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इंद्रपाल की गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी. दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और झगड़े हो चुके थे. इसी पुरानी रंजिश को लेकर इस हत्या को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है.

मृतक के खिलाफ पहले से कई मुकदमे भी दर्ज

बताया जा रहा है कि इंद्रपाल सिंह अपने खेत पर झोपड़ी बनाकर रहता था. घटना के समय भी वह खेत पर ही मौजूद था. हमलावर वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस हमला में मौके पर ही इंद्रपाल सिंह की मौत हो गई. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ पहले से कई मुकदमे भी दर्ज थे, जिस कारण उसकी कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा- SP

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी. फील्ड यूनिट की टीम जांच में जुटी है. उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

Follow Us