‘पैसे दिए, फिर भी फेल’… बरेली के इस नर्सिंग कॉलेज पर छात्रों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप
बरेली के कृतिका नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर व्यक्तिगत रंजिश निकालने का आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है प्रिंसिपल पर्सनल काम कराते हैं. ना करने पर मानसिक तौर पर उत्पीड़ित करते हैं. साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम में पास करने के लिए पैसे भी मांगते हैं.
बरेली के रिठौरा स्थित कृतिका नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विद्यार्थियों के मुताबिक उनसे प्रैक्टिकल एग्जाम में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. फिलहाल,. बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर के छात्रों ने डीएम अविनाश सिंह से इस मामले की शिकायत भी की है.
स्टूडेंट्स का कहना है कि 12 छात्रों के बैच में से 7 छात्रों को प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल किया गया है. इससे पहले कभी प्रैक्टिकल एग्जाम में बच्चों को फेल नहीं किया गया. एग्जाम से पहले हमसे 2-2 हजार रुपये मांगे गए. हमसे पैसे लेने के बाद भी हमें प्रैक्टिकल एग्जाम में उत्तीर्ण नहीं किया गया.
छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप
छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर व्यक्तिगत रंजिश निकालने का भी आरोप लगाया. छात्राओं का कहना है प्रिंसिपल पर्सनल काम कराते हैं. ना करने पर मानसिक तौर पर उत्पीड़ित करते हैं. हमारा रिजल्ट जानबुझकर खराब किया जा रहा है. कॉलेज के इतिबास में पहले कभी प्रैक्टिकल में कोई छात्र फेल नहीं हुआ है.
एक साल से कॉलेज में प्रोटेस्ट कर रहे छात्र
छात्रों ने बताया कि वे पिछले एक साल से इस मामले को लेक कॉलेज में प्रोटेस्ट कर रहे हैं. कॉलेज मैनेमेंट ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. अब हार मानकर सभी छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे. छात्रों का कहना है हममें से कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो किसी एग्जाम में कभी फेल नहीं हुए हैं, तो प्रैक्टिकल में कैसे फेल हो सकते हैं.
डीएम ने छात्रों को कार्रवाई का दिया आश्वासन
डीएम अविनाश सिंह ने छात्रों की पीड़ा सुनने के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल इस मामले में दोषी पाया जाता है, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाए.