बरेली नगर निगम में हाउस टैक्स पर बवाल, BJP पार्षद पति और राजस्व निरीक्षक आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला

बरेली नगर निगम में हाउस टैक्स के मामले को लेकर पूर्व उपसभापति और भाजपा पार्षद पति अतुल कपूर और राजस्व निरीक्षक (आरआई) सच्चिदानंद सिंह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया. विवाद इतना बड़ा कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर भी दी है.

बरेली नगर निगम में हाउस टैक्स को लेकर आरआई और भाजपा पार्षद पति में तीखी बहस Image Credit:

बरेली नगर निगम में हाउस टैक्स के एक मामले को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि पूरा दफ्तर कुछ देर के लिए हंगामे का केंद्र बन गया. भाजपा के पूर्व उपसभापति और भाजपा पार्षद पति अतुल कपूर तथा राजस्व निरीक्षक आरआई सच्चिदानंद सिंह आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच तेज बहस हुई, आरोप-प्रत्यारोप लगे और मामला आखिरकार थाने तक पहुंच गया. अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है.

कहां से हुई मामले की शुरुआत

मामले की शुरुआत शाहदाना इलाके की रहने वाली सीमा रानी की शिकायत से हुई. उनका आरोप है कि उनके मकान पर 61 हजार 143 रुपये का हाउस टैक्स बकाया दिखाया गया है. सीमा रानी का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले इस मामले को निपटाने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये लिए गए थे. उनका दावा है कि पैसा देने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ और टैक्स का मामला जस का तस बना रहा है.

सीमा रानी का कहना है कि हाल के दिनों में जब दोबारा इस मामले को लेकर बात हुई तो फिर पैसों की मांग की गई. उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद उन पर घर की कुर्की की कार्रवाई का दबाव बनाया जाने लगा. इसी से परेशान होकर उन्होंने पार्षद पति अतुल कपूर से मदद मांगी.

नगर निगम कार्यालय में पहुंचते ही बढ़ गया विवाद

17 जून को सीमा रानी, अतुल कपूर और कुछ अन्य व्यापारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने राजस्व निरीक्षक से पूरे मामले पर जवाब मांगा. बातचीत शुरू हुई लेकिन कुछ ही देर में माहौल गरमा गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आवाज ऊंची हो गई और बहस काफी तेज हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है. वीडियो में मेज पर हाथ मारने और एक-दूसरे पर आरोप लगाने जैसी स्थिति भी नज़र आ रही है.

अतुल कपूर ने आरोप लगाया कि नगर निगम में लोगों के काम समय पर नहीं हो रहे और अनावश्यक रूप से फाइलें रोकी जा रही हैं. दूसरी तरफ आरआई सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि वे नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं.

दोनों पक्ष पहुंचे थाने, जांच के बाद होगी कार्रवाई

विवाद बढ़ने के बाद मामला बारादरी थाने पहुंच गया. सीमा रानी ने लिखित शिकायत देकर आरआई पर रिश्वत लेने और संपत्ति की जांच कराने की मांग की है. वहीं आरआई सच्चिदानंद सिंह ने भी पार्षद पति पर सरकारी काम में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई होगी.इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनता के कामकाज को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रेवेन्यू इंस्पेक्टर ने बीजेपी पार्षद पति पर लगाए ये आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद TV9 की टीम ने नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर सच्चिदानंद से बात की और उनका पक्ष जाना. इस पर उनका कहना था जो भाजपा के पूर्व उपसभापति और भाजपा के पार्षद पति अतुल कपूर हैं. वह नगर निगम की सड़कों पर लगी एलईडी लाइटों का टैक्स नहीं देते है. कुछ दिन पहले मैंने उन एलईडी लाइटों को हटा दिया था. तभी से ये लोग मुझसे नाराज हो गए.

रेवेन्यू इंस्पेक्टर सच्चिदानंद ने आगे कहा कि इसी नाराजगी के चलते यह सब कुछ किया जा रहा है.ये लोग मेरे कार्यालय में सीमा नाम की महिला और 5 से 7 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर आए और मेरे साथ अभद्रता करने लगे, गाली-गलौज करने लगे. जब मैंने इसका विरोध किया तो ये लोग मारपीट पर उतारू हो गए.

सच्चिदानंद ने कहा कि जो आरोप मुझ पर पैसे मांगने के लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं. जिस महिला के हाउस टैक्स का मामला बताया जा रहा है, वह महिला न तो मुझे कोई दस्तावेज दे रही हैं और न ही सर्वे कराने में सहयोग कर रही हैं. मुझ पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है. मैंने थाना बारादरी में इन लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और शिकायत की है. मैं इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा. पुलिस ने मुझे कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे. आज हमने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से भी की है.

बीजेपी पार्षद पति ने रेवेन्यू ऑफिसर पर लगाया गलत व्यवहार का आरोप

वहीं, TV9 की टीम ने भाजपा के पूर्व उपसभापति और भाजपा के पार्षद पति अतुल कपूर से भी बात की और उनका पक्ष जाना. इस पर अतुल कपूर ने कहा कि आज मैं तमाम पार्षदों के साथ मेयर से मिलने आया हूं. सच्चिदानंद ने हम लोगों के साथ गलत व्यवहार किया है और अभद्रता की है. वह पिछले 7 साल से बरेली नगर निगम में एक ही पद पर कार्यरत हैं. उन पर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जो सीमा नाम की महिला है, उसके मकान टैक्स का मामला था. वह महिला मकान टैक्स जमा कराने और अपने कागज़ सही कराने के लिए नगर निगम का करीब डेढ़ साल से चक्कर काट रही थी. आरोप है कि उनसे ₹20,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी. इसी की शिकायत मेरे पास आई थी. इसके बाद मैं महिला के साथ वहां पहुंचा.वहां पहुंचने पर इन्होंने हम लोगों के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी और गलत व्यवहार किया.

सीएम योगी से करेंगे शिकायत-बीजेपी पार्षद पति

अतुल कपूर ने आगे कहा कि मेरी कोई भी एलईडी लाइट नहीं लगी हुई है. जो आरोप मेरे ऊपर लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं. महिला ने भी इनके खिलाफ थाना बारादरी में लिखित शिकायत दी है. हम सभी पार्षद नगर आयुक्त और महापौर से इसकी शिकायत कर रहे हैं. अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री से भी उनकी शिकायत करेंगे.

Follow Us

Latest Stories

किसानों से सस्ती जमीन लेकर ट्रस्ट ने महंगी बेची… राम मंदिर मामले में AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा

172 करोड़ की लागत से तैयार हुई पुरानी कचहरी जेल, 7 साल बाद वापस कल से कैदियों की होगी शिफ्टिंग

पुलिस भर्ती 2023 में घोटाले का खुलासा, फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले 8 सिपाही पर FIR

ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाली वारदात, मामूली बात पर पड़ोसी को गोलियों से भून उतारा मौत के घाट

नोएडा में IIT दिल्ली से पासआउट युवा ने ली बुजुर्ग की जान, पार्किंग विवाद में दिया था धक्का

वाराणसी में गंगा-वरुणा नदी के किनारे बनेगा एलीवेटेड रोड, 25 हजार करोड़ होंगे खर्च, ये है पूरी डिटेल