चोरी का अनोखा तरीका! चोर ने सो रही महिला को Kiss कर जगाया, फिर पूछा- माल कहां है?

बरेली के कैंट इलाके में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. घर में घुसे चोर ने सो रही महिला को Kiss किया, जिससे वह जाग गई. इसके बाद चोरों ने हथियार दिखाकर पूछा- गहने और नगद कहां रहे हैं? इस घटना की शिकायत जब थाने पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गए.

बरेली में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना

बरेली के कैंट इलाके में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. चोरी की नीयत से देर रात एक घर में हथियाबंद बदमाशों ने धावा बोला. लेकिन चोरों ने सिर्फ चोरी की कोशिश ही नहीं की, बल्कि ऐसी हरकत कर दी जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आरोप है कि चोर ने घर में सो रही महिला को Kiss कर जगाया, फिर पूछा माल कहां है?

दरअसल, देर रात चार लोग चोरी की नीयत से घर में घुस थे. बताया जा रहा है कि चोर धीरे-धीरे घर के अंदर पहुंचे और कमरे तक पहुंच गए. महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सो रही थी. तभी एक आरोपी उसके पास पहुंचा और उसे किस कर दिया. इससे महिला अचानक जाग गई और सामने हथियार लेकर खड़े लोगों को देखकर डर गई.

महिला बोलीं- चोर के हाथ में डंडे और तमंचे थे

महिला के जागते ही चोरों ने उसे डराने की कोशिश शुरू कर दी. आरोप है कि उनके हाथ में डंडे और तमंचे थे. उन्होंने महिला से पूछा कि घर में रखा कीमती सामान और नकदी कहां है. हथियार लेकर खड़े लोगों को देखकर महिला सहम गई, लेकिन इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी हलचल से जाग गए. घर का माहौल अचानक तनाव और डर में बदल गया.

महिला और परिवार के लोगों ने जब विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया. परिवार के मुताबिक, चोर लगातार जल्द से जल्द सामान बताने का दबाव बना रहे थे. इसी दौरान घर में मौजूद छोटी बच्ची भी जाग गई और रोने लगी. घटना से पूरा परिवार सहम गया. हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाई और शोर मचा दिया.

शोर मचाने पर भाग गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को हलचल का पता चला. इतने में लोगों के जागने और पकड़े जाने के डर से आरोपी जल्दबाजी में घर से भाग निकले. घटना के बाद परिवार काफी डरा हुआ नजर आया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास के इलाके और संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कौन थे और क्या उन्होंने पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों की पहचान कर रही है. बरेली कैंट के इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया है कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

Follow Us