UP में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 36 ब्लड बैंकों पर कसा शिकंजा, 7 का संचालन पूरी तरह रोका

उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने 36 ब्लड सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई की है. इनमें से 7 ब्लड सेंटरों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया जबकि अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं. जांच में ELISA टेस्ट न होने, कोल्ड चेन मेंटेनेंस की कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं.

यूपी ब्लड सेंटरों पर FSDA की बड़ी कार्रवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शुक्रवार को ब्लड सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई की है. कई जिलों में औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की. इस दौरान ELISA टेस्ट न होने, कोल्ड चेन मेंटेनेंस की कमी और बिना टेस्टिंग के बल्ड ट्रांसफर जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. टीम ने 7 ब्लड सेंटरों का संचालन तत्काल बंद कर दिया है.

FSDA ने मुज़फ्फरनगर, बरेली, इटावा, रायबरेली, मोरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी, और बदोही में चेरिटेबल ट्रस्ट /सोसाइटी द्वारा संचालित 36 रक्त केंद्रों पर जांच की. FSDA की टीम ने इनमें से 7 ब्लड केंद्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है, जबकि अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

ELISA टेस्ट, कोल्ड चेन मेंटेनेंस और स्टाफ का अभाव

FSDA ने कहा कि जन स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है. FSDA मुख्यालय से गठित अंतर-जनपदीय टीम ने मुजफ्फरनगर में 6, बरेली-6, इटावा-5, रायबरेली-5, मोरादाबाद-5, कुशीनगर-2, एवं जनपद आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी और बदोही में एक-एक रक्त केंद्रों की जांच की थी.

इन केंद्रों पर रक्तदाता और रक्त प्राप्त कर्ता विवरण के अभाव, अनिवार्य ELISA टेस्ट न होने, कोल्ड चेन के मैन्टैन न पाए जाने एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) एवं तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से अनुपस्थिति, बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का ‘बल्क ट्रांसफर’ जैसी कमियां पाई गई, जिसके बाद सात केंद्रों का संचालन रोक दिया गया.

इन केंद्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया

FSDA टीम ने अचिंत्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर, फ्रेंड्स कालोनी, इटावा. जीवांश चेरिटेबल ब्लड सेंटर, विकास भवन के सामने, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर. सर्वोदया चेरिटेबल ब्लड सेंटर, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर. मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर, आइ टी आइ चौराहा, अगर रोड, इटावा. एस डी मेडिकल इंस्टिट्यूट, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर, दुर्गा चेरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की रोड, देओबन्द, मुजफ्फरनगर और लॉइन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर, मिनी बाइ-पास रोड, बरेली का संचालन रोका है.

Follow Us