नोएडा-गाजियाबाद से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.9 रही तीव्रता

नोएडा और गाजियाबाद से लेकर काश्मीर तक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर में लगातार दो झटकों से लोग सहम गए, वहीं नोएडा-गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR में भी लोग घरों-दफ्तरों से बाहर आ गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. इस साल दिल्ली-NCR में यह तीसरा भूकंप है.

नोएडा और गाजियाबाद में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

नोएडा और गाजियाबाद समेत देश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर में लगातार दो झटकों से लोग सहम गए, वहीं नोएडा-गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR में भी लोग घरों-दफ्तरों से बाहर आ गए. वहीं, रिहायशी इलाकों में भी लोग घरों के बाहर आ गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से 439km उत्तर- पश्चिम की दिशा में अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था. इसके झटके रात 9 बजकर 42 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.9 रही और गहराई 150 किलोमिटर थी, जो अफगानिस्तान के फैयजाबाद से 83KM दूरी पर स्थित था.

भूकंप के कारण लोग दफ्तरों और घर से बाहर निकले

भूकंप के तेज़ झटके नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी भी क्षेत्र से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. लेकिन भूकंप के झटके से लोग सहम गए थे. नोएडा में लोग अपने दफ्तरों और घर से बाहर निकल आए थे. ऐसा ही नजारा गाजियाबाद के रिहायशी इलाकों में भी था.

नोएडा में सेक्टर 168, 119, 120 और 46 स्थित हाई-राइज सोसायटियों में रहने वाले लोगों ने पंखे और झूमर हिलते हुए देखे, जिसके बाद वे दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए. वहीं, जम्मू-कश्मीर में लगातार दो बार आए भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए थे. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, गुलमार्ग, कठुआ और रामबन जिलों में जोरदार झटके महसूस हुए हैं.

इस साल दिल्ली-NCR में यह तीसरा भूकंप है. इससे पहले 19 जनवरी और 2 अप्रैल को कम तीव्रता का भूकंप आया था, केंद्र नॉर्थ दिल्ली में था. भूंकप के दौरान लोगों को लिफ्ट का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है. यदि बाहर निकलना संभव हो तो बिल्डिंग से दूर खाली स्थानों पर रहें, या घर के अंदर किसी मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं

Follow Us