कौन था मोनू? बुलंदशहर पुलिस ने सुबह-सुबह कर दिया एनकाउंटर

बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार तड़के एक 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है. इस बदमाश पर नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोप है. इस एनकाउंटर में गुलावठी और सिंकदराबाद थाना प्रभारी को भी गोली लगी. गनीमत रही कि यह गोली इन दोनों इंस्पेक्टरों के बुलेटप्रूफ जैकेट में आकर फंस गई.

उत्तर प्रदेश पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार तड़के एक 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है. इस बदमाश पर नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोप है. इस एनकाउंटर में गुलावठी और सिंकदराबाद थाना प्रभारी को भी गोली लगी. गनीमत रही कि यह गोली इन दोनों इंस्पेक्टरों के बुलेटप्रूफ जैकेट में आकर फंस गई. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 1 अगस्त को ककोड़ एक नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा किया था. इसके बाद आरोपी ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी. उसी समय से आरोपी फरार था. पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

गुलावठी में हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक आरोपी की मौजूदगी गुलावठी थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद आनन फानन में गुलावठी थाने के साथ ही सिकंदराबाद थाने की पुलिस हरकत में आई और छपरावत गांव के पास पुलिस ने इस बदमाश को घेर लिया. इस दौरान मोनू ने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायर खोल दिया. हालांकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया है. इस दौरान मोनू का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया.

फतेहपुर जादौन का रहने वाला था मोनू

पुलिस के मुताबिक मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश निवासी गांव फतेहपुर जादौन थाना चोला बुलंदशहर के रूप में हुई है. इस बदमाश के खिलाफ बुलंदशहर के अलावा गौतमबुद्ध नगर और जीआरपी बरेली में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. अभी हाल ही में इसके खिलाफ नाबालिग से रेप एवं मर्डर का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस के मुताबिक इस बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन व कई कारतूस के अलावा एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है.

Follow Us