छह साल की बच्ची देख जागा शैतान, आम देने का झांसा देकर किया रेप; 4 घंटे में पुलिस ने किया ये हाल

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक 6 साल की बच्ची से आम देने का झांसा देकर हैवानियत की गई. सूचना मिलते ही इटावा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे में आरोपी को घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी नितिन ने भागने के लिए पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया.

इटावा में रेप का आरोपी अरेस्ट Image Credit:

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है. सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर एनकाउंटर किया है. मामला इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शानिवार की शाम का है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इटावा पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम यह बच्ची ईंट भट्टे के पास स्थित आम के बागीचे में आम तोड़ने गई थी. आरोपी ने उसे देखा तो उसकी हवस जाग गई. उसने बच्ची को आम देने का झांसा दिया और झाड़ियों में ले जाकर रेप किया. आरोपी के चंगुल से छूटी बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद पुलिस ने पुलिस में शिकायत दी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर ही आरोपी को एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया है.

मां ने दी तहरीर

बढ़पुरा थाना पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने तहरीर दी है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया है. आरोपी ने बताया कि उसने घटना से संबंधित साक्ष्य छिपा दिए हैं. ऐसे में पुलिस आरोपी को साथ लेकर साक्ष्य बरामद करने पहुंची, लेकिन इस दौरान आरोपी ने दरोगा कुलदीप सिंह की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. ऐसे में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया है.

उसी गांव का है आरोपी

सीओ आयुषी सिंह के मुताबिक आरोपी की पहचान नितिन पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम नगला अजीत के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से सरकारी पिस्टल, दो खोखा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके स्वस्थ होने पर अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us