मईया को बलि चाहिए… युवक ने अपने ही सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार, पारिवारिक विवाद बना वजह

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवक ने पारिवारिक विवाद, शराब की लत और मानसिक अस्थिरता के चलते अपने ही सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर आत्महत्या कर ली. घटना से पहले उसने 'मैया को बलि चाहिए' कहकर सबको चौंका दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें मृतक के माता-पिता की मौत और पत्नी के अलग रहने जैसे कारण भी सामने आ रहे हैं.

बलि की बात कह युवक ने कर लिया सुसाइड Image Credit:

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने खुद अपने ही सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर जान दे दी है. इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. हालांकि सुसाइड से पहले युवक ने कहा कि मईया बलि मांग रही हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला इटावा के बकेवर कस्बा स्थित गांधी नगर मोहल्ले का है.

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब की लत और मानसिक स्थिरता से जूझ रहा था. इसी क्रम में सोमवार की सुबह उसने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खुद ही अपने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और परिवार में मातम छा गया.

पहले ही हो चुकी है मां-बाप की मौत

पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान राजेश कुमार उर्फ कल्लू के रूप में हुई है. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में उसकी परवरिश उसके चाचा शंति उर्फ संतोष और चाची पार्वती देवी ने की थी. परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि राजेश लंबे समय से शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में झगड़े फसाद करता रहता था. इसकी वजह से पूरा ही परेशान था. पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था. अक्सर कहता था कि “माता बलि मांग रही है”, जिससे घर में भय और तनाव का माहौल बना रहता था.

पारिवारिक विवाद भी एक वजह

परिजनों के मुताबिक युवक अक्सर घर खाली करने के लिए चाचा से झगड़ा करता था. इससे पहले रविवार को भी उसने घर में हंगामा किया और अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था. परिजनों के मुताबिक इसी बीच सोमवार की सुबह करीब सात बजे, उसकी चाची छत पर काम कर रही थीं, वहीं चाचा जानवरों के बाड़े में थे. इस दौरान उसने घर के बरामदे में खुद पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर लिया.एक ही वार में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.

शादी के बाद अलग रह रही थी पत्नी

परिजनों के मुताबिक राजेश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले झारखंड निवासी रानी के साथ हुई थी. हालांकि शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई थी और तब से अलग रह रही थी. परिजनों का मानना है कि इस घटना का भी उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा था. युवक के चाचा राजकुमार ने बताया कि उन्होंने पहले ही मकान और खेती की जमीन राजेश के नाम कर दी थी. इसके बावजूद वह आए दिन विवाद करता था.

Follow Us