अब हिंडन एयरपोर्ट तक चलेगी मेट्रो! गाजियाबाद में 16KM का नया कॉरिडोर, 5 लाख लोगों को फायदा
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने DMRC से वैशाली-गोकुलपुरी कॉरिडोर के लिए DPR तैयार करने को कहा है. इस कॉरिडोर के बनने के बाद अब हिंडन सिविल टर्मिनल तक मेट्रो चलने का रास्ता साफ हो जाएगा. इस रूट पर कुल 7 स्टेशन्स होंगे. इसमें साहिबाबाद, मोहन नगर, पसौंडा, हिंडन सिविल टर्मिनल और गगन विहार शामिल है.
दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो आम आदमी के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है.ऐसे में नोएडा और गाजियाबाद में मेट्रो का तेजी से विस्तार उन क्षेत्रों में भी विस्तार किया जा रहा है, जहां अब तक इसकी पहुंच नहीं है. इसी क्रम में गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से एक नई 16 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के लिए एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने को कहा है. इसके जरिए ब्लू लाइन के आखिरी स्टेशन वैशाली को हिंडन सिविल टर्मिनल से होते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी से जोड़ेगी.
वैशाली-गोकुलपुरी कॉरिडोर पर होंगे 7 स्टेशन
गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा इस प्रस्तावित कॉरिडोर में 7 स्टेशन्स होने की होंगे. इसमें साहिबाबाद, मोहन नगर, पसौंडा, हिंडन सिविल टर्मिनल और गगन विहार शामिल है.जीडीए के एक अधिकारी के मुताबिक पिछले साल जुलाई में DMRC ने मेट्रो विस्तार योजना के पांचवें चरण के तहत दिल्ली-NCR में मेट्रो विस्तार के 18 प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा था.इनमें 3 गाजियाबाद के था, जिसमें यह रूट भी शामिल था. ऐसे में हमने DMRC से वैशाली-गोकुलपुरी कॉरिडोर के लिए DPR तैयार करने को कहा है. उम्मीद है कुछ महीने में डीपीआर रिपोर्ट आ जाएगी.
5 लाख लोगों को होगा फायदा
DMRC के 5वें चरण की योजना के मुताबिक पिंक लाइन पर गोकुलपुरी को रेड लाइन पर अर्थला से हिंडन सिविल टर्मिनल होते हुए जोड़ने के लिए 12-13 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का प्रस्ताव था. GDA चाहता था कि इस कॉरिडोर को और आगे तक बढ़ाया जाए, ताकि इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली के पांच लाख से ज़्यादा निवासियों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो सके.हिंडन सिविल टर्मिनल से सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन दिलशाद गार्डन और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर है, जो तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
दो और मेट्रो कॉरिडोर भी है प्रस्तावित
शहर में प्रस्तावित दो अन्य मेट्रो कॉरिडोर में रेड लाइन पर शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक तीन किलोमीटर का विस्तार. साथ ही लंबे समय से लंबित पांच किलोमीटर का नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी-साहिबाबाद लिंक शामिल है.इस मेट्रो के बनने से इंदिरापुरम, शक्ति खंड और वसुंधरा के निवासियों को काफी सुविधा हो जाएगी. इस रूट पर कुल मिलाकर पांच स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर का काम 2018 से रुका हुआ है, जबकि इसके लिए 1,873 करोड़ रुपये की DPR तैयार हो चुकी है. बता दें कि तीनों मेट्रो कॉरिडोर की अनुमानित लागत 7,500 करोड़ रुपये होगी.
