आज कहानी खत्म कर देते हैं… पिता के कहने पर असद ने की थी सूर्या की हत्या; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया. वहीं, असद के पिता समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि असद ने अपने पिता के कहने पर सूर्य पर हमला किया था.

सूरज चौहान हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि असद को उसके पिता ने सूर्य चौहान को मारने के लिए कहा था. सूर्या प्रताप की मौत के अगले दिन 31 मई की सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को इंदिरापुरम में मुठभेड़ में मार गिराया था.

दरअसल, 28 मई को सूर्या चौहान नामक युवक को चाकू मार दिया गया था. इलाज के दौरान 30 मई को उसकी मृत्यु हो गई. परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया जबकि इस मामले में उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसने पुछताछ में कई खुलासे किए.

आज इसकी कहानी खत्म कर देते हैं… असद के पिता

पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक चलाने को लेकर सूर्या चौहान और असद के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद असद ने अपने पिता नवाब और साथियों को घटना की जानकारी दी. सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई और उसे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर लिया. इसके बाद पेट में चाकू मारकर फरार हो गए.

पुलिस ने मामले में नवाब (45 वर्ष), निवासी लोकप्रिय विहार, फरहान (19 वर्ष), निवासी नवनीत विहार और आतिफ उर्फ बाबू (19 वर्ष), चौधरी चरण सिंह गेट के पास रहने वाले को गिरफ्तार किया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने बताया कि विवाद के दौरान असद को चाकू दिया गया और उसके पिता नवाब ने कहा कि ‘आज इसकी कहानी खत्म कर देते हैं.’

सूर्या को मृत समझकर आरोपी हो गए थे फरार

आरोपी फरहान ने बताया कि इसके बाद असद ने सूर्या चौहान के पेट में चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल सूर्या चौहान को आरोपी मृत समझकर मौके से फरार हो गए. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रुप से घायल सूर्या चौहान को इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 30 मई को उसकी मौत हो गई थी.

वहीं, सूर्या के परिजनों ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को मार गिरने पर पुलिस की तारिफ की. साथ ही अन्य आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग दोहराई. इसके अलावा, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की. साथ ही परिवार को सुरक्षा के लिहाज से शस्त्र लाइसेंस देने का अनुरोध किया है.

Follow Us