गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क गहराया, 3 और पकड़े, अब तक 18 गिरफ्तार; दिल्ली में ब्लास्ट से जुड़े हैं तार
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी नेटवर्क में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. यह नाबालिग संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाने में अहम भूमिका निभाता था. इस गिरोह के तार दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े हैं, जहां से पाकिस्तानी जासूस सोहेल ने सबूत भेजे थे.
गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क गहराता जा रहा है. कौशांबी पुलिस ने जासूसी और सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में तीन और आरोपियों को पकड़ा है. जिसमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार नाबालिग संवेदनशील स्थानों पर देशद्रोहियों के लिए कैमरे लगाने में अहम भूमिका निभाता था. पुलिस गिरोह के और सदस्यों की तलाश में जुटी है.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये सबी पिछले साल दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े थे. ये सभी द्वारा संवेदनशील स्थानों, सैन्य ठिकानों और रेलवे स्टेशनों की जासूसी करते थे. इन जगहों पर सोलर-पावर्ड, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे. जहां से सभी जानकारी और लाइव लोकेशन पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजते थे.
गिरोह को धमाकों के बारे में पहले से जानकारी थी
जांच एजेंसियों के अनुसार, जासूसी के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में से एक, सुहैल मालिक उर्फ रोमियो, कथित तौर पर लाल किला ब्लास्ट से जुड़ा हुआ था. पूछताछ में उसने बताया कि उसे धमाकों के बारे में पहले से जानकारी थी. वह धमाके के बाद घटनास्थल पर गया था, और वहां से कई फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजे थे.
इतना ही नहीं धमाके के बाद मीडिया में चल रही जानकारी और पुलिस के द्वारा की जा रही जांच पड़ताल की जो भी जानकारी उसे पता चलती थी वह भी अपने आका को पाकिस्तान पहुंच रहा था. सोहेल को ऐसे लड़कों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहा गया था जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना हो और वह उम्र में भी बहुत कम हो, उसे गैंग में शामिल किया जाता था.
अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
अब सुरक्षा एजेंसिया, इनसे मिले इनपुट के आधार पर हरकत में आ गई है. देश भर में गिरफ्तारी का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश में यूपी एटीएस की अलग अलग टीमें एक्टिव हो गई हैं. इसी क्रम में आज तीन और उनके साथियों को कौशांबी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग और महिला भी शामिल है. अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि इस नाबालिक द्वारा ही सुहैल और उसके साथियों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने का काम करवाया जाता था. अब पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर यह पता करने का प्रयास कर रही है कि उनके और कितने साथी गाजियाबाद में और मौजूद है और क्या इनके तार आसपास के जिलों में भी जुड़े हैं?
