10वीं की छात्रा से रेप, विरोध पर वायरल किया ऑडियो; स्कूल प्रबंधक के बेटे पर पॉक्सो एक्ट में FIR
गोरखपुर में एक स्कूल प्रबंधक के बेटे पर उसी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक स्कूल प्रबंधक के बेटे पर उसी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी ने पीड़िता को शहर में पढ़ने और उसका पूरा खर्चा उठाने का लालच देकर उसका यौन शोषण किया थ. इस दौरान आरोपी ने छात्रा से बातचीत का ऑडयो रिकॉर्ड कर लिया.
बाद में छात्रा ने उसे मना किया तो आरोपी ने यही ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. छात्रा का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के बेटे ने उससे कहा कि उसके साथ संबंध बनाए तो वह उसे शहर के स्कूल में पढ़ाएगा और उसकी शादी का खर्च भी उठाएगा. वायरल ऑडियो की जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को गोला थाने में तहरीर दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.
फरार हो गया आरोपी
क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है, दबिश की कार्रवाई चल रही है. जल्द ही आरोपी स्कूल प्रबंधक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक 10वीं की छात्रा ने अपने स्कूल प्रबंधक के बेटे ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. जिसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह ऑडियो स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने वायरल किया है. छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और जब उसने इसके लिए उसे मना किया तो उसके साथ गाली गलौज की.
फेल कराने की भी धमकी
15 वर्षीय इस दसवीं की छात्रा ने बताया कि आरोपी प्रतीक त्रिपाठी काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. छुट्टी के बाद वह उसे अपने केबिन में बुला लेता था. मना करने पर उसने फेल कराने तक की धमकी दी. इसी प्रकार आरोपी ने ब्लैकमेल कर और धमकाकर बार बार रेप किया. वहीं जब उसने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की और यह ऑडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
